इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव जावेद खान ने बताया की सर्वप्रथम सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने हाथों में फावडा, कुदाल तथा हसिया ले कर झाडिय़ों की कटाई शुरू की। नागरिकों ने पार्टी के इस कार्यक्रम को सच्ची श्रद्धांजलि बताया। कार्यक्रम में आरबीके राव, गगन त्रिपाठी, अरूण ठवकर, श्यामसुंदर राव, मोहन राव, मुकेश दुग्गल, विष्णु वर्मा, सुदामा दास, सुमन घोष, रणदीप बैनर्जी,सोना चक्रवर्ती, सुरेश सिन्हा, मदन यादव, बीएल मालवीय आदि उपस्थित थे।