scriptनिगम चुनाव में पहली बार लोकल अटैक, भाजपा प्रत्याशी पर हमला, होर्डिंग्स में लिखा नहीं चलेगा बाहरी आदमी | Local attack for the first time in Durg corporation elections | Patrika News
दुर्ग

निगम चुनाव में पहली बार लोकल अटैक, भाजपा प्रत्याशी पर हमला, होर्डिंग्स में लिखा नहीं चलेगा बाहरी आदमी

शहर में एक होर्डिंग लगा है, जिसमें लिखा है-बाहरी प्रत्याशी नहीं चलेगा, बाहरी भगाओ। शंकर नगर (पूर्व) वार्ड क्रमांक-11 में यह होर्डिंग लगाया गया है। (Durg News)

दुर्गDec 10, 2019 / 10:23 am

Dakshi Sahu

निगम चुनाव में पहली बार लोकल अटैक, भाजपा प्रत्याशी पर हमला, होर्डिंग्स में लिखा नहीं चलेगा बाहरी आदमी

निगम चुनाव में पहली बार लोकल अटैक, भाजपा प्रत्याशी पर हमला, होर्डिंग्स में लिखा नहीं चलेगा बाहरी आदमी

दुर्ग. नगरीय निकाय चुनाव के लिए नाम वापसी की रस्म के बाद अब खुलकर राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर हमला कर रही हैं। हमले का अंदाज भी कुछ अलग है। शहर में एक होर्डिंग लगा है, जिसमें लिखा है-बाहरी प्रत्याशी नहीं चलेगा, बाहरी भगाओ। शंकर नगर (पूर्व) वार्ड क्रमांक-11 में यह होर्डिंग लगाया गया है।
हैं विरोधियों के निशाने पर
यहां से भाजपा की तरफ से प्रत्याशी मनहरण देवांगन हैं। वे शंकर नगर पश्चिम के रहने वाले हैं। ऐसे में वे विरोधियों के निशाने पर हैं। इस वार्ड से कांग्रेस से शिव वैष्णव चुनाव मैदान में हैं तो छजकां से रामेश्वरी साहू। वहीं अन्य प्रत्याशियों में आशीष चंद्राकर, दिनेश साहू, संदीप कहार, सतीश कुमार देवांगन, शांतिलाल यादव, चंद्रशेखर साहू शामिल हैं।
लोगों को भ्रमित कर रहे
भाजपा प्रत्याशी मनहरण देवांगन, शंकर नगर (पूर्व) वार्ड ने बताया कि मेरा घर दोनों वार्ड की सरहद में है, लेकिन मेरी सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियां वार्ड 11 से ही जुड़ी हुई हैं। वहीं मैं पला-बढ़ा हूं। जो वार्ड का विकास नहीं चाहते वे इस तरह होर्डिंग लगाकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।
वार्ड 51 में बदल गया कांग्रेस प्रत्याशी
पति को टिकट और बी फॉर्म पत्नी को मिला
नामांकन वापसी के आखिरी दिन राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए बी फॉर्म जमा कराया। कांग्रेस द्वारा जमा कराए गए बी फॉर्म के बाद वार्ड 51 का कांग्रेस प्रत्याशी बदल गया। कांग्रेस ने सूची में यहां से पोषण लाल साहू को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन बी फॉर्म उनकी पार्षद पत्नी प्रेमलता पोषण साहू के नाम आ गया। अच्छी बात यह रही कि पति पोषण साहू के साथ प्रेमलता साहू ने भी कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था।

Home / Durg / निगम चुनाव में पहली बार लोकल अटैक, भाजपा प्रत्याशी पर हमला, होर्डिंग्स में लिखा नहीं चलेगा बाहरी आदमी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो