4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पान के पत्ते हैं सेहत के लिए फ़ायदेमंद, इन 10 बीमारियों के इलाज में आते हैं काम

पान के पत्ते सेहत के लिए फ़ायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद के हिसाब से पान के पत्तों में औषधिय गुण होते हैं। शरीर के कई अंगों को इससे फायदा मिलता है।

2 min read
Google source verification

image

Nitin Sharma

May 28, 2019

betel leaf

पान के पत्ते हैं सेहत के लिए फ़ायदेमंद, इन 10 बीमारियों के इलाज में आते हैं काम

नई दिल्ली। पान के पत्ते सेहत के लिए फ़ायदेमंद माने जाते हैं। इन्हे खाने से शरीर को कई बीमारियों के खतरे से बचा कर रखा जा सकता है। वहीं अगर बात करें इसमें चूना या तंबाकू मिलाकर खाने की तो इससे फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। पान के पत्ते को बिना किसी चीज़ मिलाकर खाने से सेहत को इससे ज़रूर फायदा मिलता है। इसे खाने से आप कई गंभीर रोगों के खतरे से बचे रहते हैं।

मंगलवार को हनुमान जी की पूजा में रखें इन 10 बातों का खास ध्यान, हर मुसीबत से मिलेगा छुटकारा

1.पान के पत्ते खाने से सर्दी, थकान और कमज़ोरी जैसी कई समस्याओं में आराम मिलता है साथ ही इसमें कई आयुर्वेदिक गुण भी पाए जाते हैं।

2.पुराने समय से माना जाता है कि पान के पत्तों में औषधिय गुण होते हैं और इसे खाने से आप निश्चित रूप से जानलेवा बीमारियों के खतरे से बचे रहते हैं।

3.मसूड़ों और दाँतों के दर्द की समस्या से पीड़ित लोगों को पान के पत्ते चबा-चबा कर खाने चाहिए जल्दी ही समस्या में आराम मिलेगा।

4.वहीं साथ ही इसे चबा-चबा कर खाने से दाँतों में पायरिया के रोग को भी खत्म करने में मदद मिलती है और दाँतों के कई अन्य प्रकार के रोगों में नहीं होते।

5.पान के पत्ते खाने से जोड़ों के दर्द में जल्दी आराम मिलता है और इससे हड्डियों को मज़बूती मिलती है।

इस तरह के पेड़ों को आज ही लगाएँ अपने घर में, जल्द मिलेंगे ऐसे 10 फायदे

6.पान के पत्ते पर घी लगाकर उसे तवे पर गर्म कर लें और चोट से प्रभावित जगह पर सिकाई करें बहुत जल्दी चोट में आराम मिलेगा।

7.मुंह के छालों में पान के पत्ते चबाने से आराम मिलता है। पान के पत्ते में देसी घी लगाकर चबाकर खाने से इस समस्या में फायदा होता है।

8.जुकाम होने पर पान के पत्ते में लौंग डालकर खाने चाहिए साथ ही इसमें मिश्री मिलाकर खाने से भी जुकान ठीक होता है।

9.सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है या छाती में जकड़न रहती है तो पान के पत्ते को तवे पर हल्का सेक कर खाने से आराम मिलता है।

10.अगर हर वक्त सुस्ती और थकान महसूस होती है तो पान के पत्ते में इलायची मिलाकर खाने से जल्दी ही समस्या में आराम मिलता है।