
रात में भूलकर भी न करें इनमें से कोई काम, आ सकती है दरिद्रता
नई दिल्ली। कई घरों में रहने वाले लोगों की तरक्की नहीं होती है। इसके पीछे का कारण वास्तु दोष हो सकता है। इन दोषों को बढ़ाने में कई बार हमारी गलत आदतें भी शामिल होती हैं। तो कौन-सी हैं वो चीजें जो हमें रात के समय बिल्कुल नहीं करनी चाहिए, आइए जानते हैं।
1.बहुत से लोग समय की कमी या कपड़े के रंग उतर जाने के डर से कपड़ों को रात में बाहर फैला देते हैं। मगर ये एक तरह का वास्तु दोष है। माना जाता है कि रात के समय नकारात्मक शक्तियां हवा में विचरण करती हैं और उनके असर से आपमें नकारात्मकता आ सकती है।
2.कई लोग रात को सोते समय जूते-चप्पल बेड के नीचे एवं सिरहाने की तरफ रख देते हैं। जबकि ये बिल्कुल गलत है। ऐसा करने से घर में अशांति पैदा हो सकती है। साथ ही दिमागी तनाव भी हो सकता है।
3.रात के समय बहुत से लोग जूठे बर्तन रख देते हैं। मगर ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं। इससे घर में दरिद्रता आ सकती है।
4.रात के समय कभी भी घर में झाडू न लगाएं। क्योंकि शाम के समय की गई पूजा के समय मां लक्ष्मी का घर में प्रवेश होता है, लेकिन झाडू लगाने पर मां लक्ष्मी घर से चली जाएंगी। इससे रुपए-पैसों की दिक्कत हो सकती है।
5.अमूमन लोग बेडशीट को रोजाना नहीं बदलते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार एक रात को इस्तेमाल की गई बेडशीट पर दोबारा नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती है।
6.कई लोगों की आदत होती है कि उन्हें रात में अंधेरे में ही नींद आती है। मगर वास्तु शास्त्र के अनुसार एकदम अंधेरे कमरे में नहीं सोना चाहिए। इसके जगह आप कमरे में देसी घी का दीपक जलाकर सो सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
7.कई लोग बाहर से आकर बिना पैर धोए सीधे ही सो जाते हैं, लेकिन ऐसा करने से व्यक्ति की किस्मत उससे रूठ जाती है। क्योंकि ऐसा करने से बाहर की नकारात्मकता भी व्यक्ति के अंदर प्रवेश कर जाती है।
8.रात के समय कई लोगों को देर से सोने की आदत होती है, लेकिन ऐसा करने से स्वास्थ को नुकसान होने के साथ वास्तु दोष भी लगता है। इससे घर में दरिद्रता आती है।
10.रात के समय कभी भी पूजा कमरे को खाली न छोड़े। भगवान की मूर्ति एवं तस्वीर पर कोई कपड़ा डाल दें या पर्दा गिरा दें। इससे मूर्ति दोष नहीं लगेगा।
Published on:
05 Jan 2019 04:42 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
