
नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर(lata mangeshkar in hospital) को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि लता मंगेशकर को सांस लेने में बहुत तकलीफ़ हो रही है। दरअसल, लता मंगेशकर(lata mangeshkar) की रविवार देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई। रात 2 बजे उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी जिसके बाद परिवार ने उन्हें सुबह होते ही मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया दिया। उन्हें वायरल इंफेक्शन हुआ था और अब उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। भारत की स्वर कोकिला के रूप में पहचाने जाने वाली मंगेशकर(lata mangeshkar hobbies) ने 28 सितंबर को ही लता(lata mangeshkar latest news) ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया है। वो दशकों से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। लेकिन उनकी जिंदगी(Lata mangeshkar unknown interesting facts) से जुड़े 10 ऐसे पहलू हैं जो बहुत ही कम लोग जानते हैं।
1- लता मंगेशकर का पहला नाम 'हेमा' था, मगर जन्म के 5 साल बाद माता-पिता ने इनका नाम 'लता' रख दिया था। लता ने 5 साल की उम्र में संगीत सिखाना शुरू किया था। उनके गुरू थे दीनानाथ मंगेशकर। दीनानाथ उनके पिता भी थे। वह अपनी बहनें आशा, ऊषा और मीना के साथ संगीत सीखा करतीं थीं।
2- लता जी जब 13 साल की थी तभी साल 1942 में उनके पिता का देहांत हो गया। उनके देहांत के बाद परिवार की सारी जिम्मेदारियां लता मंगेशकर पर आ गई। सबकी जिम्मेदारी खुद पर देख उन्होंने शादी का ख्याल दिमाग से निकाल दिया। जब शादी का ख्याल दिमाग में आता भी तो वो उस पर अमल नहीं करती थीं।
3- लता ने पांच साल की छोटी उम्र में पहली बार एक नाटक में अभिनय किया। इसके बाद 14 वर्ष की उम्र में लता फिल्मों में हीरो या हीरोइन की बहन का रोल अदा किया करती थीं लेकिन लता की दिलचस्पी तो संगीत में ही थी।तो उन्होंने संगीत सिखना जारी रखा।
4- आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन ये सच है कि लता केवल एक ही दिन के लिए स्कूल गई थीं।दरअसल, लता पहली बार अपनी छोटी बहन आशा भोंसले के साथ स्कूल गईं। दोनों को देख अध्यापक ने आशा भोसले को स्कूल से निकाल दिया। टिचर ने कहा दोनों को अलग-अलग फीस देनी होगी। जिसके बाद लता ने स्कूल जाना छोड़ दिया।
5- एक दिन स्कूल गई लता को न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी सहित छह विश्वविद्यालयों में मानक उपाधि से नवाजा गया। जब पहली बार लता जी ने स्टेज पर गाना गाया था तो इसके लिए उन्हें 25 रुपए दिए गए थे जिसे वह पहली कमाई के रूप में देखती हैं।
6- लता मंगेशकर फिल्म इंडस्ट्री की पहली महिला हैं जिन्हें भारत रत्न और दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्त हुआ। साल 1974 में लता मंगेशकर को दुनिया में सबसे अधिक गीत गाने का रिकॉर्ड बनाया था। इसे 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' में भी दर्ज किया गया है।
7- लता मंगेशकर ने 20 भाषाओं में 30,000 गाने गाये हैं।लता ने मोहम्मद रफी के साथ भी बहुत से गाने गाए थे, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया था जब उन्होंने रफी से बातचीत बंद कर दी थी।
8- लता जी जब 33 साल की थीं, तो किसी ने उन्हें जहर देने की कोशिश की थी। 1962 की बात है। एक सुबह जब वो सो कर उठीं, तो उन्हें पेट में तेज दर्द था। उल्टियां हुईं, जिसमें हरे रंग का पदार्थ था। वो हिलने की हालत में नहीं थीं। शरीर में तेज दर्द था।
9- डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने बताया कि जहर दिया गया था। कहा जाता है कि जिस दिन उल्टियां हुईं, उस दिन उनका खानसामा यानी कुक नौकरी छोड़ गया। बचे हुए पैसे लिए बगैर वो भाग गया।
10- लता मंगेशकर को जहर देने के बाद उनकी छोटी बहन उषा मंगेशकर ने घर की रसोई का काम अपने हाथों में ले लिया।
Published on:
11 Nov 2019 09:32 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
