22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शनिवार को करें तेल के ये 10 टोटके, मुसीबतों से मिलेगा छुटकारा

शनिदेव के साथ हनुमान जी को भी तेल चढ़ाने से होता है लाभ, घर में आती है खुशहाली

4 min read
Google source verification
shanivar totke

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सरसों का तेल चढ़ाया जाता है। इससे शनि देव की कृपा मिलने के साथ कष्टों से मुक्ति मिलती है, लेकिन सही तरीके से तेल अर्पित करने से इसका फायदा दोगुना हो जाता है। आज हम आपको तेल के ऐसे टोटकों के बारे में बताएंगे जिनसे आप धनवान बनने के साथ मुसीबतों से छुटकारा पा सकते हैं।

shanivar totke

शनि के प्रकोप को कम करने के लिए शनिवार के दिन एक कटोरी सरसों के तेल में अपनी छाया देखें। अब उस तेल को किसी शनि मंदिर में रख आएं। इसके अलावा आप शनि देव को सरसों के तेल में काले तिल डालकर भी चढ़ा सकते हैं।

shanivar totke

मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए शनिवार एवं मंगलवार को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ये प्रक्रिया लगातार 41 दिनों तक करें। इस दौरान वहां गुड़ भी चढ़ाएं। इससे सोई हुई किस्मत जाग जाएगी।

shanivar totke

यदि घर में कोई बहुत बीमार है व किसी ऐसे रोग से ग्रसित है जो ठीक नहीं हो सकता है तो पीपल के वृक्ष के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं। ये प्रकिया 21 व 41 शनिवार को करने रोगी जल्द ही स्वस्थ हो जाएगा।

shanivar totke

शनिदेव की कृपा पाने, धनवान बनने एवं दुर्भाग्य से बचने के लिए शनिवार को सरसो के तेल में भुना हुआ गेहूं का आटा व पुराने गुड़ से तैयार सात पूए, सात मदार (आक) के फूल, सिंदूर एवं आटे से तैयार सरसो के तेल का दीपक को अरण्डी के पत्ते पर रखकर शनिवार की रात किसी चौराहे पर रख दें। इस दौरान शनिदेव से दुर्भाग्य दूर करने की कामना करें।

shanivar totke

अगर कोई व्यक्ति नजरदोष से पीड़ित रहता है तो शनिवार को सवा किलो आलू व बैंगन की सब्जी जो कि सरसों के तेल में बनी हो साथ ही उतनी ही मात्रा में पूरियां बनाकर इसे किसी गरीब व अपंग व्यक्ति को खिला दें। ऐसा लगातार 3 शनिवार को करने से नजर बाधा दूर होती है और व्यक्ति की तरक्की होती है।

shanivar totke

शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करना भी अच्छा माना जाता है। उन्हें इस दिन सिंदूर के साथ चमेली का तेल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। हालांकि उन्हें कभी चमेली के तेल का दीपक नहीं दिखाना खहिए। को हर मंगलवार या शनिवार सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना चाहिए।

shanivar totke

धन प्राप्ति के लिए शनिवार के दिन हनुमान जी को कच्ची घानी सरसों के तेल के एक लौंग डालकर चढ़ाना चाहिए। इससे हनुमान जी के साथ शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं। इससे घर में कभी धन की कमी नहीं होती है।

shanivar totke

अगर आप अपने मकान का सपना देख रहे हैं और लाख कोशिशों के बावजूद ये पूरा नहीं हो रहा है तो शनिवार को शमी के पौधे के पास लोहे के दीये में सरसों का तेल भरकर जलाएं। इसमें बाती काले धागे की बनाएं। दीया चारमुखी होना चाहिए, जिससे चारों दिशाओं और चार कोणों में सही से रोशनी जा सकें। दीये को जलाने के बाद अगले दिन इसे किसी नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करीब एक महीने तक करने से काम बन जाएगा।

shanivar totke

यदि किसी का व्यापार नहीं चल रहा है और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो आप शनिवार को किसी कांच की शीशी में थोड़ा सरसों का तेल भर लें। अब इसे किसी नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करीब 4 शनिवार तक करने से समस्या दूर हो जाएगी।