5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali Rangoli Design 2019: 10 टिप्स जिनसे आसानी से बना सकते हैं रंगोली

आप पहली बार रंगोली बनाने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातें ध्यान में रखनी होंगी 10 बातें ध्यान में रखनी होंगी जिससे आपका समय भी बचेगा और आपकी रंगोली भी खूबसूरत दिखेगी

3 min read
Google source verification
rangoli.jpg

,,

नई दिल्ली। दीपावली के त्यौहार में रंगोली न बने ऐसा मुमकिन नहीं। आप भी इंटरनेट पर रंगोली के लेटेस्ट और आसान डिजाइन सर्च करने में जुट गए होंगे, लेकिन अगर आप पहली बार रंगोली बनाने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातें ध्यान में रखनी होंगी जिससे आपका समय भी बचेगा और आपकी रंगोली भी खूबसूरत दिखेगी। हम आपको कुछ बातें ऐसी भी बताएंगे जो आपके रंगोली बनाने के काम को आसान कर देंगी।

1-सही डिजाइन का सिलेक्शन
अगर आप पहली बार रंगोली बनाने जा रहे हैं तो सही डिजाइन का चयन बेहद ज़रूरी है। बता दें कि बड़े आकार वाले फूल पत्तियों वाली डिजाइन में रंग भरना बहुत आसान होता है।

2- रंगोली बनाने के लिए सही जगह का चयन
आप घर के किस हिस्से में रंगोली बनाने चाहते हैं ये सबसे ज़रूरी बात है। सही जगह पर रंगोली बनी होने से वह उसका अगल महत्त्व होता है।

3-डिजाइन बनाने के लिए चॉक का इस्तेमाल
सीधे डिजाइन बनाने में आकृति सही नहीं बनती कुछ न कुछ टेढ़ा हो ही जाता है। डायरेक्ट रंगोली बनाने में ज़्यादा समय भी लगता है। इसलिए मनमुताबिक डिजाइन को फर्श पर चॉक से बना लें।

4-अलग-अलग रंग की चॉक का इस्तेमाल
अलग-अलग रंग की चॉक का इस्तेमाल करने से पता चल जाता है कि किस खाने में कौन सा रंग भरना जिससे समय भी बचता है।

5-पेपर कोन से भरें रंग
कई लोग हाथ से रंग भरते हैं लेकिन ऐसे रंग भरने से काई बार रंग फ़ैल जाता है। इससे बचने के लिए पेपर कोन से रंग भरें।

6-चाय की छन्नी का इस्तेमाल
रंगोली में रंग भरने के लिए आप चाय की छन्नी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं (गोल आकार की डिजाइन में)।

7-चूड़ियों का इस्तेमाल
परफेक्ट फूल बनाने के लिए आप चूड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

8-रंग-बिरंगे पत्थर या शीशों का इस्तेमाल
आप रंग-बिरंगे पत्थरों या शीशों का इस्तेमाल करके भी रंगोली बना सकते हैं। ये पत्थर किसी नर्सरी या गिफ्ट शॉप पर आसानी से मिल जाते हैं।

9-फूलों का इस्तेमाल
अगर आप रंगोली को नेचुरल लुक देना चाहते हैं, तो आप फूलों का इस्तेमाल करके भी रंगोली बना सकते हैं।

10-दीए या मोमबत्ती का इस्तेमाल क्यों है ज़रूरी
काई बार आम रंगोली को अगर रंगीले दिए या डिजाइनर मोमबत्ती से सजाने से वो ख़ास बन जाती है। दिए जब जलते हैं उसकी रोशनी रंगोली को और निखार देती है।