5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस मंदिर में जमीन पर नहीं बल्कि लोगों के सिर पर फोड़ते हैं नारियल, वजह चौंकाने वाली

तमिलनाडू के करूर जिले में स्थित है ये मंदिर, इसका नाम महालक्ष्मी अम्मन है

less than 1 minute read
Google source verification
breaks coconut on head

इस मंदिर में जमीन पर नहीं बल्कि लोगों के सिर पर फोड़ते हैं नारियल, वजह चौंकाने वाली

नई दिल्ली। यूं तो भारत में आस्था के नाम पर कई चीजें की जाती है, लेकिन ऐसे ही हैरतंगेज किस्सों मेें शामिल है भक्तों के सिर पर नारियल फोड़ना। दरअसल ये काम तमिलनाडू के एक मंदिर में होता है। तो क्या है इसकी वजह आइए जानते हैं।

1.ये मंदिर तमिलनाडू के करूर जिले के कृष्णरायपुरम में स्थित है। इसका नाम महालक्ष्मी अम्मन मंदिर है। यहां हमेशा ही भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है।

2.यहां लोगों के सिर पर पुजारी नारियल फोड़ते हैं। मान जाता है कि ऐसा करने से भक्त की मनोकामना जरूरी पूरी होती है।

3.अब इसे लोगों का अंधविश्वास कहा जाए या आस्था इस बात का कोई निष्कर्ष नहीं निकला जा सकता है। मगर लोगों का इस मंदिर की परंपरा पर अटूट विश्वास है। उनके मुताबिक खुद को कष्ट देकर ही कोई चीज हासिल की जा सकती है।

4.नारियल फोड़ने के दौरान कई लोग चोटिल भी होते हैं। खून को रोकने और घाव को भरने के लिए मंदिर के पुजारी भक्तों के सिर पर हल्दी और अगरबत्ती की राख लगाते हैं।

5.नारियल फोड़ने की इस परंपरा में महज पुरुष ही नहीं बल्कि महिला भक्त भी जोर-शोर से हिस्सा लेती हैं। उनके मुताबिक ऐसा करने से देवी मां की उन पर कृपा होगी।

6.नारियल फोड़ने का ये काम त्योहारों पर ज्यादा होता है। उस वक्त देश के अलग-अलग कोनों से हजारों लोग आते हैं।

7.इस मंदिर का निर्माण करीब 800 वर्ष पहले किया गया था। इस मंदिर को राजा कृष्णदेव राय ने बनवाया था।

8.इस जगह को राजा कृष्णनर्वपुरम के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर देवी लक्ष्मी को समर्पित है।