scriptतेजी से घटाना है वजन तो रोजाना गुनगुने पानी के साथ ले ये चीज | babul gond is beneficial for health, it is useful for weight loss | Patrika News

तेजी से घटाना है वजन तो रोजाना गुनगुने पानी के साथ ले ये चीज

locationनई दिल्लीPublished: Feb 02, 2019 06:02:18 pm

Submitted by:

Soma Roy

बबूल गोंद खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है, इससे संक्रमण और सर्दी-खांसी से बचाव होता है।

babul gond

तेजी से घटाना है वजन तो रोजाना गुनगुने पानी के साथ ले ये चीज

नई दिल्ली। आजकल ज्यादातर लोग मोटापे की समस्या से परेशान है। इससे छुटकारा पाने के लिए बबूल गोंद बहुत फायदेमंद साबित होता है। ये एक तरह की जड़ी—बूटी है। इसके नियमित सेवन से वजन घटने के साथ अल्सर, कैंसर और दांत दर्द आदि में भी लाभ मिलता है।
1.वजन घटाने के लिए लगातार 6 सप्‍ताह तक नियमित रूप से 3 ग्राम बबूल गोंद का सेवन करें। इससे बॉडी फैट कम होता है। ये भूख को नियंत्रित करता है। इसे लेने के लिए खाली पेट गुनगुने पानी में एक चम्मच भीगा हुआ गोंद कतीरा डालकर पिएं।
2.दूषित पानी पीने या बासी खाना खाने से डायरिया की समस्या हो जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए भी बबूल गोंद फायदेमंद होता है। इसके लिए भीगे हुए गोंद कतीरे को शहद के साथ खाएं।
3.बबूल गोंद में एंटीऑक्‍सीडेंट तत्व होते हैं। ये शरीर की कोशिकाओं को आराम पहुंचाते हैं, जिससे तनाव कम होता है।

4.इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। इसलिए ये पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे पेट दर्द, कब्ज एवं गैस आदि की समस्या से राहत मिलती है।
5.गोंद कतीरा को दूध में मिलाकर पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जिससे बीमारियां आपको घेर नहीं सकती हैं। इससे संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।

6.गर्भावस्था के दौरान इसके सेवन से होने वाला बच्चा स्वस्थ होता है। इससे दूध का उत्पादन भी ठीक से होता है।
7.बबूल गोंद के सेवन से कैंसर से भी बचाव होता है। क्योंकि ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और खराब कोशिकाओं को विकसित होने से रोकता है।

9.बबूल गोंद को नींबू के रस में मिलाकर दांतों की मालिश करने से दांत मजबूत होते हैं। इससे दांतों की चमक भी बढ़ती है।
10.बबूल गोंद के सेवन से ट्यूमर से भी बचाव होता है। ये शरीर में गांठे नहीं जमने देता है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुुलेशन भी ठीक रहता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो