19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैसा कमाने में सबसे आगे होते हैं गंजे लोग, इनके बारे में ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप

Research on Baldness : गंजे लोग दूसरों से होते हैं ज्यादा बुद्धिमान, रिसर्च में हुआ खुलासा जिन लोगों के बाल नहीं होते हैं वे अपने काम के प्रति ज्यादा निष्ठावान होते हैं

2 min read
Google source verification
bald man

नई दिल्ली। अक्सर लोग गंजेपन की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके चलते वे गिल्टी भी महसूस करते हैं। मगर क्या आपको पता है जिनके बाल नहीं या कम होते हैं ऐसे लोग दूसरों से ज्यादा बुद्धिमान होते हैं। इतना ही नहीं ऐसे लोग सामान्य इंसान से ज्यादा तरक्की करते हैं। इस बात का खुलासा रिसर्च में भी हुआ है।

1.पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी में हुए अध्ययन के मुताबिक गंजे पुरुष ज्यादा सफल होते हैं। इनमें कुछ करने का जुनून हमेशा से होता है।

डॉक्टर नहीं अब घोड़े करेंगे आपका इलाज, डिप्रेशन समेत इन 10 बीमारियों में होगा फायदा

2.रिसर्च के मुताबिक गंजे पुरुष अपनी कमियों को छुपाने के लिए अपनी खूबियों को बढ़ाने में यकीन करते हैं। इसलिए ऐसे लोग अपने इरादे के पक्के होते हैं।

3.जिन लोगों के बाल कम या नहीं होते हैं ऐसे लोग दिमागी तौर पर ज्यादा मजबूत होते हैं। वे हर निर्णय बेहद सोच-समझकर लेते हैं।

4.यूनिवर्सिटी ऑफ सारालैंड में हुए एक अन्य रिसर्च के मुताबिक गंजे लोग दूसरों के मुकाबले ज्यादा तरक्की हासिल करते हैं। क्योंकि शुरू से इनका लक्ष्य निर्धारित रहता है।

5.गंजे लोग पैसा कमाने में दूसरों के मुकाबले बहुत आगे होते हैं। क्योंकि ये अपने काम के प्रति समर्पित होते हैं। इन्हें समाज में भी प्रतिष्ठा मिलती है।

6.एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक जिन पुरुषों के बाल नहीं होते हैं। अगर वे क्लीन शेवड रहें तो वे अन्य पुरुषों के मुकाबले ज़्यादा आकर्षक, आत्मविश्वास से भरपूर और प्रभावी नज़र आएंगे।

7.अध्ययन में देखा गया कि प्राकृतिक रूप से हेयर फॉल की समस्या से परेशान पुरुषों को अपना सिर मुंडवाने के बाद सुख का अनुभव होता है वो अच्छा महसूस करते हैं।

8.रिसर्च के मुताबिक गंजे पुरुष आकर्षक भी होते हैं। इससे उनका व्यक्तित्व प्रभावशाली और दमदार दिखता है।

9.ईमानदारी, समझदारी और मैच्योरिटी के मामले में भी गंजे पुरुष काफी आगे होते हैं। वे दिमाग से सोच समझकर फैसला लेते हैं।

10.अमूमन 50 की उम्र तक पहुंचते ही अक्सर पुरुषों के बाल झड़ जाते हैं। इससे वे हीन भाव के शिकार हो जाते हैं। मगर जो लोग शुरू से गंजे रहते है वे अपनी पर्सनाल्टी को आकर्षक बनाए रखने के लिए हमेशा मेहनत करते हैं।