
लोहड़ी जलाते समय करें यह काम, घर का दुर्भाग्य होगा दूर
नई दिल्ली। लोहड़ी का त्योहार मुख्य तौर पर पंजाब का त्यौहार है। मकर संक्रांति से एक दिन पहले देश भर में लोहड़ी का त्यौहार मनाया जाता है। यह दिन नवविवाहित जोड़ों के लिए, नवजात बच्चों के लिए के लिए बहुत लाभकारी दिन माना जाता है। इस दिन अग्नि की पूजा करने से घर का दुर्भाग्य समाप्त होता है। पंजाब में यह दिन पुरानी फसल की कटाई और नई फसल की बुआई से जुड़ा है। आइये जानते हैं कि कैसे इस दिन कुछ खास उपाय करना आपके लिए भी लाभकारी हो सकता है।
1.लोहड़ी का त्योहार खुशियां बांटने का त्योहार माना जाता है इस दिन अग्नि देव और देवी मां की उपासना करने से जीवन में लाभ मिलता है।
2.लोहड़ी का दिन विवाहित जोड़ों और नवजात बच्चों के लिए बहुत ही शुभ दिन माना जाता है इस दिन अग्नी देव का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है।
3.लोहड़ी के दिन अग्नी देव और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने से घर का दुर्भाग्य समाप्त होता है, घरेलू समस्याएं खत्म होती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है।
4.इस दिन घर में लकड़ियों में अग्नी प्रज्वलित कर देसी घी, रेवडी, मूगफली और मक्का डालने से जीवन के तमाम प्रकार के दोषों का अंत होता है।
5.इस दिन विशेष तौर पर अग्नी देव से प्रार्थना करनी चाहिए जिससे जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति होती है और जीवन में शुभ कार्यों की शुरूआत होती है।
6.मां दुर्गा को रेवड़ी का भोग लगाना चाहिए उनके समक्ष घी का दीपक जलाना चाहिए इससे मां दुर्गा का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।
7.इस दिन गरीब लोगों को दान का बहुत महत्व है। साथ ही किसी गरीब कन्या को वस्त्र और खाने का सामान दान करना लाभकारी होता है।
8.गरीब कन्याओं को मूंगफली और रेवड़ी बांटें इस उपाय को करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और दुर्भाग्य को दूर करने में मदद मिलती है।
9.गाय को गुड़ और रेवड़ी खिलानी चाहिए इससे घर की आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है और पैसों की समस्या परेशान नहीं करती।
10.घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना चाहिए। लोगों को रेवड़ी, मूंगफली बांटनी चाहिए इससे परिवार में प्यार बढ़ता है।
Published on:
13 Jan 2019 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
