5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धनतेरस की शॉपिंग करते समय याद से खरीदें यह बीज भी, इसके टोटके से जिंदगीभर करेंगे ऐश

धनतेरस के दिन लोग अमीर बनने के लिए कई उपाय करते हैं, कई टोटके अजमाते हैं। अगर आप भी यह एक टोटका कर लेते हैं तो आप भी धन-धान्य से परिपूर्ण हो सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 3 Nov 2018, 1:13 PM IST

coriander seeds

धनतेरस की शॉपिंग करते समय याद से खरीदें यह बीज भी, इसके टोटके से जिंदगीभर करेंगे ऐश

दिवाली के त्यौहार की शुरूआत धनतेरस के दिन होती है और यह दिन सुख समृद्धि, वैभव और सम्पदा पाने की नजर से शुभ दिन माना जाता है। धनतेरस के दिन लोग अमीर बनने के लिए कई उपाय करते हैं, कई टोटके अजमाते हैं। अगर आप भी यह एक टोटका कर लेते हैं तो आप भी धन-धान्य से परिपूर्ण हो सकते हैं। बशर्ते इस उपाय को सही से किया जाए अगर कोई गलती रह जाती है तो आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। यह उपाय अपार सफलता पाने के लिए कई मायनों में असरकारक है।

1.धनतेरस के दिन आपको एक छोटा सा टोटका या आसान भाषा में एक ऐसा उपाय करना है जिसके शुभ परिणाम आपको बहुत ही जल्द नजर आने लगेंगे।

2.धनतेरस के दिन धनिये के बीज खरीदें और उन्हे दिवाली तक पूजा के स्थान पर रखें। दिवाली वाले दिन इन धनिये के बीजों को मां लक्ष्मी को अर्पित करें।

3.धनिये के बीज धन का प्रतीक माने जाते हैं साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम होते और खाने का स्वाद बढ़ाते हैं।

4.दिवाली के अगले दिन इन धनिये के बीजों को 2 जगह बराबर मात्रा में बांटना है और एक जगह के बीज को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखना है।

5.दूसरी जगह के बीजों को अपने बाग-बगीचे या फिर गमलों में मिट्टी में दबा दें और इनके बढ़ने तक कुछ समय का इंतजार करें।

6.गमले में दबाए गए धनिये के बीजों का पौधा जैसे-जैसे बड़ा होगा वैसे- वैसे आपके जीवन में उन्नति भी बढ़ती जाएगी और सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी।

7.इसके पीछे ऐसी मान्यता है कि मिट्टी में दबाए साबुत धनिये से निकला पौधा हरा-भरा और स्वस्थ निकलता है तो इससे आपकी आर्थिक स्थित मजबूत होती है।

8.वहीं अगर पौधा पीला उगता है या नहीं उगता तो यह आपके जीवन में आर्थिक परेशानियों का संकेत है।

9 धनतेरस के दिन कौड़ी खरीदने का भी महत्व है और दिवाली वाली रात को इन कौड़ियों को धनिये के बीज के साथ पीले रंग के कपड़े में बांधकर तिजौरी में रखने से धन प्राप्ति की स्थिती और मजबूत होती है।

10. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर धनिये का सही प्रयोग किया जाए तो इसके परिणाम बहुत ही जल्द आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।