13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सभी प्रकार की इच्छाओं को पूरा करेगा यह शिवलिंग, घर में स्थापित कर ऐसे करें पूजा

इस शिवलिंग की पूजा का लाभ कई धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है। इसकी पूजा करने वाले व्यक्ति की रक्षा स्वयं भगवान शंकर करते हैं।

2 min read
Google source verification

image

Nitin Sharma

Mar 11, 2019

सभी प्रकार की इच्छाओं को पूरा करेगा यह शिवलिंग, घर में स्थापित कर ऐसे करें पूजा

सभी प्रकार की इच्छाओं को पूरा करेगा यह शिवलिंग, घर में स्थापित कर ऐसे करें पूजा

नई दिल्ली। शास्त्रों और पुराणों के अनुसार भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छा तरीका शिवलिंग की पूजा करना माना गया है। शिवलिंग भगवान शंकर की पूजा का अभिन्न अंग है क्योंकि इसकी पूजा किए बिना आपको शिव पूजा का लाभ मिलना मुश्किल है। घर में पारद शिवलिंग की स्थापना एवं पूजा बहुत ही सिद्धिदायक मानी जाती है। इस शिवलिंग की पूजा करने से सभी इच्छाएं जल्दी ही पूरी होती हैं।

1.प्राचीन ग्रंथों में बताया गया है कि पारद शिवलिंग बहुत ही शुद्ध धातु का शिवलिंग माना जाता है जिसका वर्णन एक नहीं बल्कि कई महत्वपूर्ण ग्रथों में मिल जाता है।

2.शिवपुराण में पारद शिवलिंग सम्पूर्ण सृष्टि की उत्पत्ति का कारण माना गया है जिसके कारण ही दुनिया का विस्तार हो रहा है।

3.धार्मिक ग्रंथों के अनुसार बताया गया है कि पारद शिवलिंग इतना लाभकारी है जिसके केवल दर्शन मात्र से ही मनुष्य की इच्छाएं पूरी हो जाती हैं।

4.पारद शिवलिंग की पूजा करने वाले व्यक्ति को स्वास्थ्य, धन-यश, समृद्धि मिलती है और उसके जन्मों जन्म के कष्ट समाप्त होते हैं।

5.पारद शिवलिंग को साक्षात भगवान शंकर का ही रूप माना गया है इसे घर में स्थापित करने से एवं नियमित पूजा करने से हर प्रकार के तंत्र-मंत्र के प्रभाव को नष्ट किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- लगातार 21 शुक्रवार कर लें यह काम, होने लगेगी धन की देवी लक्ष्मी जी की कृपा

6.इसकी पूजा के पीछे ऐसी धारणा है कि जो भी व्यक्ति पारद शिवलिंग की पूजा करता है उसकी रक्षा स्वयं भगवान शंकर करते है और उसे लाभान्वित करते हैं।

7.पारद शिवलिंग के श्रद्धा पूर्वक दर्शन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को जल्दी ही पुण्य फल की प्राप्ति होती है और उसका सम्पूर्ण जीवन सुख-शांति से भर जाता है।

8.व्यक्ति को जीवन में कभी भी किसी चीज़ की कमी के कारण परेशान नहीं रहना पड़ता है सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।

9.पारद शिवलिंग के समक्ष दीपक जलाएं गुलाब के फूल अर्पण करें और किसी भी शिव मंत्र का तीन बार जाप करेंगें तो आपको पूजा का लाभ मिलेगा।

10.पारद शिवलिंग की पूजा करने से व्यक्ति को लंबी आयु और आरोग्य की प्राप्ति होती है साथ ही उसे शारीरिक रोगों से भी मुक्ति मिलती है।