
नई दिल्ली। सर्दी के मौसम में लहसुन खाना बहुत ही उपयोगी माना गया है। हरे लहसुन की बात करें तो यह औषधीय गुणों का ख़ज़ाना है और इसे खाने से शरीर को कई लाभकारी विटामिन और मिनरल मिलते हैं। इसे खाने से हेल्थ का खास ध्यान रखा जा सकता है क्योंकि इसमें पोषक तत्वों का ख़ज़ाना मिलता है। इसमें अच्छी मात्रा में एंटी ऑक्सिडेंट पाए जाते हैं जो शरीर के लिए कई मायनों में लाभकारी होते हैं।
1.हरे लहसुन में विटामिन-C और B, मैंगनीज, फॉस्फोरस, सेलेनियम, मिनरल्स जैसे पोषक तत्वों के साथ कई तरह के एंटी ऑक्सिडेंट, एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और माइक्रोबियल गुण भी होते हैं।
2.इसमें मौजूद सल्फ्यूरिक और ऑर्गेनिक एसिड युक्त एलिसिन कंपाउंड शरीर में इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाते हैं जिससे कई बीमारियों से भी बचाव होता है।
3.हरा लहसुन संक्रमण से बचाता है और बदलते मौसम के कारण होने वाली कई बीमारियों को कम करने में सहायक माना जाता है।
4.हरे लहसुन को खाने में शामिल करना फ़ायदेमंद साबित रहेगा क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में ऐसे गुण होते हैं जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं।
5.हरे लहसुन में एंटी ऑक्सिडेंट तत्वों के कारण पेट का बैक्टीरियल बैलेंस नियंत्रित रहता है इससे पेट की संबंधित बीमारियां दूर करने में मदद होती है।
6.हरा लहसुन खाने से एनीमिया और रेड ब्लड सेल्स की कमी को पूरा किया जा सकता है इससे शरीर में आयरन स्तर को बढ़ाने से ब्लड काउंट में सुधार होता है।
7.शरीर में ज्यादा वायु या गैस बनने के कारण रक्त संचार कम होता है जिसके कारण हाथ-पैरों में दर्द रहता है ऐसे में हरा लहसुन खाने से फायदा मिलता है।
8.रोज़ाना थोड़े से हरे लहसुन का सेवन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है क्योंकि अगर ब्लड प्रेशर बढ़ जाए तो हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का ख़तरा हो सकता है।
9.हरे लहसुन से शरीर में बढ़ने वाली रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण कैंसर जैसे गंभीर रोग से लड़ने में मदद मिलती है इसलिए कैंसर में कच्चा हरा लहसुन खाना चाहिए।
10.हरा लहसुन पुरुषों के लिए भी लाभकारी माना जाता है इससे सेक्स हार्मोन के स्तर को नियंत्रित रखा जा सकता है इसलिए हरा लहसुन खाना फ़ायदेमंद रहता है।
Published on:
25 Feb 2019 10:20 am
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
