2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गले में पहन लें मां लक्ष्मी की ​ये प्रिय माला, अंबानी से भी ज्यादा हो जाएंगे अमीर

शुक्रवार एवं बुधवार को करें स्फटिक का ये उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी

2 min read
Google source verification
sphatik mala

गले में पहन लें मां लक्ष्मी की ​ये प्रिय माला, अंबानी से भी ज्यादा हो जाएंगे अमीर

नई दिल्ली। लोग दुनिया के दौलतमंद लोगों में मुकेश अंबानी का नाम बड़े शान से लेते हैं, लेकिन उनकी तरह अमीर बनने का ये सपना अब आप भी पूरा कर सकते हैं। दरअसल ज्योतिष शास्त्र में एक ऐसे जादुई माला के बारे में बताया गया है, जिसे धारण करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। तो कौन-सी है वो माला और क्या है इसकी खासियत आइए जानते हैं।

1.इस माला का नाम स्फटिक है। ये एक पारदर्शी रत्न होता है। इसे देवी लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है। कहते हैं कि इसे गले में धारण करने से व्यक्ति जीवन में सारी सुख-सुविधाएं हासिल करता है।

2.इस माला को धन प्राप्ति का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। रत्न शास्त्र के अनुसार स्फटिक की माला को शुक्रवार के दिन देवी मां लक्ष्मी को अर्पण करने से घर में समृद्धि आती है।

3.वास्तु शास्त्र के मुताबिक जो लोग भौतिक सुखों का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें रोजाना स्फटिक की माला से मां लक्ष्मी के किसी भी सिद्ध मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। इससे उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

4.ज्योतिषविदों के अनुसार शुक्रवार के दिन इस माला को धारण करने से व्यक्ति के रुके हुए काम पूरे हो जाते हैं। उसे काम के नए अवसर मिलते हैं। नौकरी एवं व्यापार दोनों में तरक्की होती है।

5.यदि घर-परिवार में किसी कारण से आर्थिक संकट आ गया हो तब भी स्फटिक रत्न पहनना बहुत शुभ होता है। इसे आप गले में माला की तरह व अंगूठी में धारण कर सकते हैं। इसे पहनने के लिए शुक्रवार व बुधवार का दिन अच्छा माना जाता है।

6.स्फटिक रत्न धारण करने से पहले इसे गंगा जल से शुद्ध कर लें। इसके बाद इसे मां लक्ष्मी के सामने रख दें। रत्न को धूपबत्ती एवं दीपक दिखाएं। अब " ॐ श्री लक्ष्मये नमः " मंत्र का जाप करें। अब इसे अपने गले में धारण करें। अब माला पहनने के बाद भी रोजाना इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। ये मंत्र आप रोजाना दिन में एक माला कर सकते हैं।

7.अगर आपके घर में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं तो शुक्रवार के दिन स्फटिक की माला पहनने से घर में शांति आएगी। इस से प्रेम संबंध बेहतर होगा।

8.यदि घर की सम्पत्ति एवं सदस्यों की आय बढ़ानी हो तो दक्षिण दिशा में रखे तिजोरी में रखनी चाहिए। इससे धन वर्षा होती है। याद रहे कि तिजोरी इस प्रकार रखें कि तिजोरी का दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुले।

9.यदि व्यापार अच्छा नहीं चल रहा है तो इसे ठीक करने में भी स्फटिक बहुत लाभकारी है। दरअसल दुकान व कारखाने की तिजोरी में पूजा किए गए स्फटिक की माला रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और बिजनेस अच्छा चलने लगता है। इससे गरीबी भी दूर होती है।

10.स्फटिक की माला से जप करने पर मानसिक शांति भी मिलती है। साथ ही अगर इसे तिजोरी में रखा जाए तो इससे धन की वृद्धि होती है। साथ ही जमीन-जायदाद से जुड़े मसले भी हल होंगे।