
नई दिल्ली। दिवाली के बाद से पूरे दिल्ली में धुंध की चादर छाई हुई है। पटाखों के जलाने और हरियाणा में पराली जलाएं जाने से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया हैं। लगातार पॉप्लूशन के बढ़ते स्तर के चलते लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। कई लोगों को आंखों में जलन, पानी आना और गले में खराश आदि समस्याएं हो रही हैं। इनसे बचने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।
1. प्रदूषण के चलते स्मॉग छाया हुआ है। इससे हमारा ब्लड दूषित हो रहा है। इसे साफ करने के लिए अनार का जूस फायदेमंद होता है।
2. पॉल्यूशन के चलते कई लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इससे बचाव के लिए भाप काफी कारगर होती है। इसके लिए यूकेलिप्टस या पुदीने की तीन से चार बूंदे पानी में मिलाकर भाप लें। इससे बंद नाक खुल जाएगी।
3. नीम प्रदूषकों को अवशोषित करने का काम करता है। इसे पानी में उबालकर इस्तेमाल करने से त्वचा और बाल सही होते हैं।
4. घर की हवा को शुद्ध करने के लिए तुलसी का पौधा लगाएं। यह पॉल्यूशन के कणों को सोख लेता है। इसके अलावा रोजाना दस से पंद्रह मिलीलीटर तुलसी का रस पीने से श्वसन तंत्र बढ़िया रहता है।
5. हल्दी के औषधीय गुण प्रदूषण के दुष्प्रभावों से फेफड़ों को बचाने में मदद करता है। हल्दी को घी के साथ खाने से खांसी और अस्थमा में आराम मिलता है।
6. अगर आप हरीतकी को गुड़ के साथ मिलाकर सोने से पहले और सुबह खाएं। तो इससे कफ में आराम मिलता है। त
7. मेथी और सरसों के बीज को खाने से वायु प्रदूषण हमारे शरीर में हो रही अंदरूनी परेशानियां खत्म होती हैं।
8. गाजर में बीटा कैरोटिन नामक तत्व होता है। यह प्रदूषणा से होने वाली जलन को कम करने में मदद करता है।
9. प्रदूषण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए मूली के पत्ते और चौलाई का साग खान भी अच्छा होता है। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है।
10. पॉल्यूशन से बचने के लिए विटामिन सी भी पर्याप्त मात्रा में लेना चाहिए। इसलिए नींबू, आंवला और अमरूद खाएं। इसमें घुलनशील फाइबर शरीर को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।
Published on:
05 Nov 2019 12:41 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
