
,,
नई दिल्ली। बॉलीवुड में एक्टर से लेकर एक्ट्रेस के नाम तो आप सभी जानते ही होगें। पर क्या आप उनके निक नेम से परिचित हैं। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा जोनस नें अपने विदेशी बाबू निक जोनस के नाम का खुलासा किया है जिसमें उन्होनें निक का नाम बाबू बताया है क्योकि प्यार से उन्हें यही नाम से जो पुकारती हैं।
इनके अलावा और भी सितारे हैं जिन्हें उनके निक नेम से जाना जाता है। जबकि कुछ ऐसे भी सितारे हैं जिनका निक नेम किसी को पता नहीं है। आइए आज हम आपको आपके फेवरेट सितारें को निक नेम के बारे में में बताते हैं।
आलिया भट्ट (Alia Bhat)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट बैसे भी गोल मटोल चुलबुली सी लगती है इसलिये शायद उनके घरवालों ने उनका नाम निक नेम आलू रखा है। इन दिनों आलिया अपने लव अफेयर के चलते सुर्खियों में हैं। रणबीर कपूर के साथ उनकी शादी की खबरें भी चर्चा का विषय बनने लगी हैं।
प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra)
बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा नें जहां अपने पति का निक नेम बाबू रखा है तो प्रियंका चोपड़ा की फैमिली से लेकर उनके करीबी दोस्त उन्हें मिमि के नाम से बुलाते हैं।
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)
परिणीति इन दिनों साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित फिल्म साइना में काफी व्यस्त है। अब उनके निक नेम की बात करें तो परिणीति का निक नेम है- टिशा
करीना कपूर और करिश्मा कपूर (Karina and karoshma kapoor)
कपूर खानदान की दो एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर के निक नेम से तो आप वाकिफ ही होंग। करीना कपूर का निक नेम बेबो है और करिश्मा का लोलो।
श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)
श्रद्धा कपूर अब जल्द ही एबीसीडी के सीक्वल में नजर आएंगी। फैंस के भी उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। खैर, श्रद्धा कपूर का निक नेम चिरकुट है।
सोनम कपूर (Sonam kapoor)
सोनम कपूर की लंबाई देख एक्टर भी हील पहनने को तैयार हो जदाते है। उनकी इसी लंबाई के कारण शायद उनके घरवालों नें उनका निक नेम जिराफी रखा था। इसके अलावा यही नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु का भी है।
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का निक नेम फुबू है।
ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai)
ऐश्वर्या राय बच्चन को उनके घरवाले गुल्लू कहकर बुलाते थे।
वरुण धवन (Varun Dhawan)
क्या आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि वरुण धवन का निकनेम क्या हो सकता है? नहीं, तो हम ही बता देते हैं. वरुण धवन को प्यार से पप्पू बुलाया जाता है।
माधुरी दीक्षित(Madhuri Dixit)
लाखों दिलों की धड़कन माधुरी दीक्षित को उनके घरवाले प्यार से बबली बुलाते हैं।
Updated on:
28 Nov 2019 03:12 pm
Published on:
28 Nov 2019 03:11 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
