3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब लड़के भी बन गए हैं कॉपी कैट, लड़कियों की अदाएं चुराकर इंस्टा पर मचा रहे हैं धमाल

लड़कियों की तरह लुक बनाकर तस्वीरें खिंचा रहे हैं ब्वॉयज, सोशल साइट्स पर कर रहे हैं शेयर

4 min read
Google source verification
pics

यूं तो पूरी दुनिया लड़कियों की अदाओं की दीवानी होती है, लेकिन इंस्टाग्राम पर नजारा कुछ अलग ही है। यहां लोग लड़कियों के नहीं बल्कि लड़कों के दीवाने हैं। दरअसल इन दिनों ब्वॉयज गल्र्स का लुक कॉपी कर तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। वे इन हॉट पिक्स को इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहें हैं। लड़कों के इस बोल्ड अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आज हम आपको उनकी कुछ ऐसी ही तस्वीरे दिखाएंगे जो तेजी से वायरल हो रही है।

pics

इन दिनों कुछ लड़के—लड़कियों की तरह बाथ रोब नहाने के बाद पहना जाने वाला गाउन पहनकर ग्रुप फोटो खिंचवाते हुए नजर आए। उन्होंने इसमें व्हाइट एंड ब्ल्यू प्रिंट का गाउन पहन रखा है। जबकि एक लड़के ने पूरा सफेद गाउन पहना है। ये तस्वीर ब्रोसबींग बेसिक नाम के यूजर आईडी से इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई है। ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

pics

दूसरी तस्वीर में नजर आ रहे शख्स ने लेडीज की तरह व्हाइट कलर की स्पेगिटी पहन रखी है। उन्होंने इसमे लड़कियों की तरह टियारा भी लगाया है और वो कमसिन हसीना की तरह पाउट कर रहे हैं। ये फोटो द रियल बरमार्टिन नामक यूजर आईडी से इंस्टा पर शेयर की गई है।

pics

इस फोटो में एक लड़की झरने के नीचे नहाते हुए दिख रही है। वहीं इस फोटो को कॉपी करते हुए एक लड़का भी किसी चट्टान पर पहुंच गया। मगर अफसोस की उसे यहां झरना नहीं मिला। लड़के ने अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाए और अपने दोस्त से उसे पानी की जगह दूध डालने को कहा। उस समय खिंची गई ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। ये फोटो टिंडाफेला आईडी से डाली गई है।

pics

जिस तरह गल्र्स मॉडल्स टॉपलेस होकर फोटोशूट कराती हैं। उसी तरह एक महाशय किसी चट्टान पर बैठकर पोज करते हुए दिख रहे हैं। इसमें उनकी अदाएं किसी हुस्न की मल्लिका से कम नहीं लग रहे हैं। ये तस्वीर ब्रोसबींग बेसिक आईडी से पोस्ट की गई है।

pics

इसी यूजर आईडी से एक और फोटो शेयर की गई है उसमें एक लड़का बालकनी में खड़ा होकर बिकनी में पोज कर रहा है। हालांकि उसने इसमें सिर्फ लोअर अंडर गारमेंट्स ही पहने है। व्हाइट और ब्लैक स्ट्रिप के इस अंडर गारमेंट्स में ये मेन अपनी अदाएं दिखाते हुए पोज कर रहा है।

pics

ज्यादातर लड़कियों की बॉडी काफी लचीली होती है। उसके मुकाबले लड़कों का शरीर थोड़ा स्टिफ रहता है। मगर इंस्टाग्राम पर शेयर हुई एक तस्वीर में एक लड़का—लड़की की तरह अपनी लचीली बॉडी दिखा रहा है। इसमें वो लड़की की तरह योग पोज में वाइन का गिलास होठों में लगाकर पी रहा है। ये तस्वीर टिंडा फेला आईडी से पोस्ट की गई है।

pics

यूं तो बाथटब में लड़कियां पोज करती हुईं अच्छी लगती हैं, लेकिन इस भ्रम को एक लड़के ने तोड़ दिया है। उसने बॉथ टब में फोटो खिंचाकर एक नया ट्रेंड सेट किया है। इसमें वो फेस पैक लगाकर और आंखों में फ्रूट स्लाइस लगाकर हाथों में शैम्पेन का ग्लास पकड़ रखा है।

pics

वैसे तो आपने गल्र्स मॉडल्स की पानी में खड़े होकर बाल झटकते हुए तस्वीरें जरूर देखी होंगी, लेकिन इंस्टाग्राम पर इन दिनों एक लड़के को अपनी दाड़ी झटकते हुए पहली बार देखा होगा। दरअसल इंस्टा पर ब्रोसबींग बेसिक आईडी से शेयर हुई एक तस्वीर में एक हैंडसम पर्सनाल्टी वाला लड़का अपने दाड़ी के बाल झटकते हुए दिख रहा है।

pics

इस यूजर आईडी से एक और तस्वीर शेयर की गई थी जिसमें चार लड़के बाथ वियर पहनें वाइन का ग्लास टकराते हुए लड़कियों की तरह पोज कर रहे हैं। इसमें उन्होंने सफेद कलर का बॉथ रोब पहना हुआ है। उन्होंने इसमें गल्र्स की तरह बालों में तौलिया भी लपेटा है। इस फोटो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।