1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुद्ध पूर्णिमा : आज बन रहें ये तीन खास संयोग, इन 10 तरीकों से करें पूजा मिलेंगे शुभ फल

बुद्ध पूर्णिमा के दिन बन रहा है समसप्तक योग, होंगे फायदे आज के दिन घर के प्रवेश द्वार पर सरसों के तेल का दीया रखने से नकारात्मकता दूर होगी

2 min read
Google source verification

image

Soma Roy

May 18, 2019

budha purnima 2019

बुद्ध पूर्णिमा पर मनोकामना पूरी करने वाला योग, कर लें बस ये काम- पंचांग

नई दिल्ली। आज बुद्ध पूर्णिमा है। इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। बैसाख मास की पूर्णिमा को पैदा होने के चलते इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। आज कई खास संयोग बन रहे हैं। अगर इस शुभ समय में ईश्वर की आराधना की जाए तो आपकी सभी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। तो कौन-से है वो उपाय और शुभ मुहूर्त आइए जानते हैं।

1.आज बुद्ध पूर्णिमा विशाखा नक्षत्र में पड़ी है। जिसके चलते व्रत का प्रभाव ज्यादा बढ़ गया है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन सफेद चावल का दान करना शुभ होगा।

शनिवार के दिन शिव मंदिर में चढ़ा दें ये चीज, मुसीबतों से छुटकारा मिलने समेत होंगे ये 10 फायदे

2.इस बार बुद्ध पूर्णिमा पर समसप्तक योग ? भी बन रहा है। इसमें दो से ज्यादा ग्रह सातवें स्थान पर आ जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में इसे बेहद शुभ माना गया है। इस दौरान पूजा करने से व्यक्ति का भाग्य उसका साथ देता है।

3.इसके अलावा इस बुद्ध पूर्णिमा पर मंगल-राहु मिथुन राशि में होने से उनके सामने शनि-केतु धनु राशि में स्थित है। ये एक दुर्लभ संयोग है। पंडित रवि दुबे के अनुसार ये संयोग करीब 502 सालों बाद बन रहा है।

4.इससे पहले ये संयोग सन 1517 में बना था। इस दौरान मंगल-राहु मिथुन राशि में था और शनि-केतु की युति धनु राशि में थी।

5.धन प्राप्ति समेत जीवन में खुशहाली लाने के लिए बुद्ध पूर्णिमा के दिन चीनी या कोई मीठी चीज दान करें। इससे आपके सारे काम बन जाएंगे।

मामूली-सी घंटी बदल सकती है आपकी किस्मत, पूजन के दौरान इसे बजाने से होते हैं ये 10 फायदे

6.जो लोग शनि या दूसरे ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव से बचना चाहते हैं उन्हें आज काले तिल का दान करना चाहिए। साथ ही जल में तिल डालकर सूर्य देव को अघ्र्य देना चाहिए।

7.बुद्ध पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से भी पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन किए गए स्नान का लाभ कई जन्मों के सतकर्मों के बराबर होता है।

8.बुद्ध पूर्णिमा के दिन ॐ मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलेगी। साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होगी।

9.बुद्ध पूर्णिमा की शाम को घर के प्रवेश द्वार पर सरसों के तेल का दीया रखने से नकारात्मकता दूर होगी। इससे नजरदोष एवं वास्तु दोष से छुटकारा मिलेगा।

10.बुद्ध पूर्णिमा की पूजा करते समय विष्णु जी के सामने देसी घी से भरा हुआ एक पात्र रखें। ऐसा करने से घर में समृद्धि आएगी।