25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोजाना खाली पेट पी लें जीरे का पानी, थकान समेत इन 10 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

Jeera water : जीरे का पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है, जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है जीरे का पानी कब्ज के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है, इससे पाचन क्रिया अच्छी रहती है

2 min read
Google source verification

image

Soma Roy

Jun 28, 2019

cumin water benefits

रोजाना खाली पेट पी लें जीरे का पानी, थकान समेत इन 10 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

नई दिल्ली। भारतीय रसोई में आसानी से पाया जाने वाला जीरा एक तरफ जहां तड़के में काम आता है। वहीं इसमें मौजूद औषधीय तत्व सेहत के लिए भी बेहद गुणकारी साबित होते हैं। इसे पानी में उबालकर पीने से शरीर को भरपूर मात्रा में पौटेशियम मिलता है। इसके सेवन से कई बीमारियों के खतरे से बचा जा सकता है।

1.जीरे के पीने में मौजूद मिनरल्स दिल की गति को सामान्य रखने में मदद करते हैं। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

हड्डियों को बनाना है मजबूत तो खाएं शीशम के बीज, होंगे ये 10 फायदे

2.जीरे का पानी पीने से शरीर को भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल मिलते हैं। जिसकी वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव होता है।

3.जीरे का पानी पीने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। इससे शरीर संक्रामक रोगों से सुरक्षित रहता है। इससे थकान, कमजोरी, चक्कर आना आदि की समस्याएं भी खत्म होती हैं।

4.उल्टी और दस्त जैसी समस्याओं में भी जीरा बहुत फायदेमंद साबित होता है। ये मेटाबॉलिज्म को तेज करने और आंतों की सफाई करने का काम करता है।

5.जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है उनके लिए भी जीरे का पानी रामबाण की तरह साबित होता है। ये बॉड़ी में अच्छे इंजाइम को बनाने में मदद करता है।

6.जो लोग लीवर संबंधित बीमारियों से पीड़ित हैं उनके लिए जीरे का पानी एक बेहतरीन औषधि है। ये यकृत के पास अतिरिक्त चर्बी को नहीं जमने देता है।

7.अगर शरीर में आयरन की कमी है तब भी जीरे का पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। इससे शरीर में विटामिन ए और विटामिन सी की कमी पूरी होती है।

8.जीरे का पानी वजन घटाने में बहुत असरदार साबित होता है। इसके लिए रोजाना खाली पेट एक गिलास हल्का गुनगुना जीरे का पानी पी लें। इससे पाचान क्रिया अच्छी होगी। इससे अतिरिक्त चर्बी तेजी से गल जाएगी।

9.जिन लोगों को नींद न आने की बीमारी है उन्हें भी जीरे के पानी का सेवन करना चाहिए। इससे माइंड रिलैक्स होता है। जिससे शरीर को राहत मिलती है।

10.जीरे का पानी फाइबर तत्व से भी भरपूर होता है। ये शरीर से हानिकारक तत्वों का बाहर निकालने में सहायक होता है।