
नई दिल्ली। कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। इससे घर में बरकत होती है। मां लक्ष्मी की पूजा के समय लाल मौली का प्रयोग बेहद शुभ माना जाता है। इससे धन-धान्य की वृद्धि समेत नकारात्मकताओं से भी बचाव होता है।
1.पंडित् रवि दुबे के अनुसर दिवाली पर मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा करते समय चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं। अब उसे लाल मौली से बांध दें।
2.भगवान की मूर्ति स्थापित करते समय उनका मुख पूर्व दिशा की ओर रखें। साथ ही मां लक्ष्मी को लाल मौली का हार बनाकर अर्पण करें।
3.दिवाली पूजन के समय कलश की भी स्थापना करें। कलश के ऊपर एक जटा नारियल रख दें। जिस पर लाल कपड़ा लपेटकर इसे लाल मौली से बांध दें। इससे घर में सुख-समृद्धि आएगी।
4.कलश की स्थापना करते समय ॐ पवित्रः अपवित्रो वा सर्वावस्थांगतोऽपिवा। यः स्मरेत् पुण्डरीकाक्षं स वाह्यभ्यन्तर शुचिः॥ पृथ्विति मंत्रस्य मेरुपृष्ठः ग षिः सुतलं छन्दः कूर्मोदेवता आसने विनियोगः। मंत्र का जाप करें इससे घर का शुद्धिकरण होगा।
5.किसी भी पूजन में संकल्प बेहद जरूरी होता है। इसलिए हाथ में गंगाजल लेकर देवी लक्ष्मी और गणेश जी का ध्यान करें। अब जल को अपने अंगूठे से नीचे गिराएं। अब हाथ में मौली पकड़ लें।
6.दिवाली पूजा के समय भगवान के सामने 11 दीपक जलाएं। सभी दीपक में थोड़ी लाल मौली तोड़कर डाल दे। ऐसा करने से धन-सम्पत्ति में वृद्धि होगी।
7.पूजन के दौरान भगवान को केसर का तिलक लगाना शुभ माना गया है। इस दौरान आप भगवान को लाल रंग की मौली भी चढ़ाएं।
8.दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के सामने कौड़ियां रखने से देवी कृपा प्राप्त होती है। पूजन के बाद अगले दिन इन कौड़ियों को लाल कपड़े में रखकर लाल मौली से इसे बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। इससे धन की बचत होगी।
9.पूजन की समाप्ति पर कई लोग हवन भी करते हैं। इस दौरान मां लक्ष्मी का कोई भी सिद्ध मंत्र पढ़ें। अब हाथ में मौली बांध लें।
10.मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए एक सुपारी में लाल मौली लपेटकर उसे गणेश जी के पास रख दें। इसे धूप-दीप दिखाएं।
Published on:
19 Oct 2019 11:55 am
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
