23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली विशेष : धनतेरस के दिन इन जगहों पर रख दें दीपक, जमकर बरसेगा धन

धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी और कुबेर को प्रसन्न करने के लिए दीये का उपाय करना अच्छा माना जाता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 1 Nov 2018, 10:39 AM IST

dhanteras totka

दिवाली विशेष : धनतेरस के दिन इन जगहों पर रख दें दीपक, जमकर बरसेगा धन

नई दिल्ली। हर कोई चाहता है कि उस पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा रहे। ऐसे में वे दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा करते हैं। अगर आपकी भी अमीर बनने की हसरत है तो आप धनतेरस के दिन दीयों का ये खास उपाय करके देवी लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं।
इसके अलावा आप चाहे तो धन प्राप्ति के लिए धनतेरस के दिन आप रात के समय घर के दरवाजे की चौखट के दोनों तरफ दीपक जलाएं।

1.दिवाली की शुरुआत धनतेरस के दिन से हो जाती है। इस बार ये 5 नवंबर को पड़ रही है। चूंकि ये पर्व त्रयोदशी को मनाया जाता है इसलिए इसे धन त्रायोत्रशी के नाम से भी जाना जाता है।

2.धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है। इस दिन को घर में मां लक्ष्मी के अगामन और कुबेर की आप पर कृपा के रूप में जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन नए बर्तन एवं सोना-चांदी खरीदने से घर में समृद्धि आती है।

3.ज्योतिषशास्त्र के अनुसार धनवंतरी भगवान को धातुओं में सबसे प्रिय पीतल है। इसलिए धनतेरस के दिन पीतल के दीये में सरसों का तेल डालकर दीपक जलाने से उनकी कृपा मिलेगी। इससे आपके घर में खुशहाली और धन-धान्य की वृद्धि होगी।

4.जो लोग जल्दी अमीर बनना चाहते हैं उन्हें धनतेरस की रात को अपने मुख्य द्वार के चौखट पर दीपक अवश्य जलाना चाहिए। दीपक को चौखट के अगल-बगल रखना है यानि दो दीये जलाने होंगे। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होगा।

5.माना जाता है कि पीपल में वृक्ष में मां लक्ष्मी का वास होता है इसलिए अगर धनतेरस की शाम को पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाया जाए तो देवी मां प्रसन्न होंगी और उनकी कृपा से घर में धन की वृद्धि होगी।

6.धनतेरस के दिन तुलसी के वृक्ष के पास दीया रखने से भी घर में समृद्धि आती है। अगर आपके पास धन नहीं टिकता है तो आप दीपक जलाते समय इसमें दो कौड़ी डाल दें। इससे मां लक्ष्मी की आप पर कृपा होगी।

7.धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी को प्रसन्न करने के लिए उनकी मूर्ति व तस्वीर के सामने पीतल के दीये में ज्योत जलाएं। यदि इसमें तिल का तेल डाला जाए तो ज्यादा शुभ होगा।

8.धनतेरस के दिन कई लोग धन के देवता कुबेर की भी पूजा करते हैं। इसलिए कुबेर की प्रतिमा के सामने दीपक रखकर उसमें से एक दीया घर की चौखट पर रखने से समृद्धि आएगी। इससे घर में मौजूद नकारात्मकता भी खत्म होगी।

9.भगवान कुबेर की कृपा पाने के लिए उनके सामने पांच दीपक जलाना शुभ होगा। इससे घर में रहने वाले सदस्यों के लिए तरक्की के नए रास्ते बनेंगे और उनका जीवन समृद्धशाली होगा।

10.अगर घर में हमेशा पैसो की तंगी बनी रहती है और लड़ाई-झगड़ा होता रहता है तो धनतेरस की शाम को घर के पास किसी शमशान में दीया जलाने से भी लाभ होता है। हालांकि ये एक तांत्रिक टोटका है।