4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहरवासियों ने मुहूर्त और राशि के हिसाब से खरीदा घरेलू सामान

दीपावली से पहले आए पुष्य नक्षत्र पर बाजार में दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। लोगों ने मुहूर्त और राशि के हिसाब से घरेलू सामान खरीदे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 1 Nov 2018, 8:47 AM IST

diwali Pushya Nakshatra

diwali Pushya Nakshatra

बीकानेर. दीपावली से पहले आए पुष्य नक्षत्र पर बुधवार को बाजार में दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। लोगों ने मुहूर्त और राशि के हिसाब से घरेलू सामान खरीदे। बाजार में ज्यादातर इलेक्ट्रोनिक, सोने-चांदी, कपड़ों और बर्तनों की दुकानों पर भीड़ देखी गई। कुछ लोगों ने बुधवार के दिन पटाखों की बिक्री भी की।

वहीं दुपहिया और चार पहिया शोरूम में खरीदारों ने पूजा-पाठ के बाद वाहन को खरीदा। जानकारों की मानें तो बाजार में अधिकतर बिक्री का आंकड़ा मध्यम वर्ग की खरीदारी से बढ़ा। हालांकि बड़े शोरूम और वाहनों की खरीद के साथ-साथ आभूषणों की भी खरीद हुई।

जाम की समस्या
पुलिस प्रशासन ने भले ही त्योहारी सीजन में उमडऩे वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त जाब्ता लगाया हो, लेकिन जाब्ते का असर बाजार में दिखाई नहीं दिया। बुधवार को केईएम रोड, तोलियासर भैंरूजी गली, कोटगेट तथा सुभाष मार्ग पर भीड़ के कारण जाम की स्थिति बनी। वहीं केईएम रोड पर रेल फाटक बंद होने के बाद दिनभर में घंटों तक लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।

वेतन मिलने के बाद फिर लौटेगी रौनक
केन्द्र व राज्य सरकार के कार्मिकों को फिलहाल मासिक तनख्वाह नहीं मिली है। इसके बावजूद लोगों ने पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहुर्त पर जमकर खरीदारी की। बाजार जानकारों की मानें तो सरकारी कर्मचारियों को बोनस और तनख्वाह मिलने के बाद नवम्बर के पहले सप्ताह तक बाजारों में भीड़ रहेगी। धनतेरस पर भी बाजार में जमकर खरीद होती है।