
भूलकर भी पर्स में न रखें ये 10 चीजें, बन सकते हैं कंगाल
नई दिल्ली। ज्यादातर लोग पर्स में रुपए-पैसों के अलावा जरूरी कागज, घर की चाबी आदि रखते हैं, लेकिन क्या आपको पता है ये आपकी कंगाली का कारण बन सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में अनावश्यक चीजें रखना आपको गरीब ना सकती है। तो किन चीजों को बटुए में रखने से करें एवाइड आइए जानते हैं।
1.बहुत से लोग पर्स में बिजली, टेलीफोन आदि का बिल रख देते हैं। वास्तु के अनुसार इससे धन का नुकसान हो सकता है। क्योंकि इससे कर्ज बढ़ता है।
2.कई लोग पर्स में देवी-देवता की तस्वीर रखते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार पर्स में फोटो की जगह यंत्र रखने चाहिए। क्योंकि भगवान की तस्वीर पर्स में रखने से कट-फट सकती है, जिससे वास्तु दोष हो सकता है।
3.बहुत से लोग अपने पर्स में अपने पूर्वजों की तस्वीर रखते हैं। मगर शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से काम में फंसाव हो सकते हैं। साथ ही अशुभ समाचार मिल सकते हैं। क्योंकि मृतक की तस्वीर रखना अशुभ माना जाता है।
4.अमूमन लोग पर्स में उधार की रसीद रख लेते हैं। मगर ऐसा करने से आपके पास कभी पैसा नहीं टिकेगा। ये नकारात्मकता को बढ़ाता है।
5.बहुत से लोग पर्स में पेन व पेंसिल आदि रखते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा करना गलत माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में कोई भी नुकीली चीज नहीं रखनी चाहिए। ये नकारात्मकता को बढ़ाते हैं।
6.पर्स में कभी भी अनावश्यक कागज न रखें, ऐसा करने से कभी रुपए नहीं टिकेंगे। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। माना जाता है कि इससे धन की बचत नहीं हो पाती है।
7.बहुत से लोग पर्स में चाबी रखते हैं, लेकिन ऐसा करना अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार पर्स में धातु की वस्तु रखने से नकारात्मकता आती है। इससे धन का व्यय बढ़ता है।
8.कई लोग पर्स में रुपए जैसे-तैसे रख देते हैं, लेकिन ये बिल्कुल गलत है। इससे धन का नाश होता है। वास्तु के अनुसार पर्स में रुपए हमेशा बड़े नोट से छोटे नोट के क्रम में रखे जाने चाहिए।
9.पर्स में ज्यादातर लोग नोट एवं सिक्के साथ में रख लेते हैं, लेकिन ये गलत माना जाता है। क्योंकि सिक्कों की आवाज से मां लक्ष्मी एक जगह नहीं टिकती हैं। इसलिए पर्स में हमेशा नोट रखने चाहिए। सिक्कों के लिए अलग बटुआ रखना चाहिए।
10.पर्स में कभी भी कटे-फटे नोट न रखें। इससे वास्तु दोष लगता है। इस तरह से रुपए रखने पर हमेशा पैसों की तंगी बनी रहती, बचत नहीं हो पाती है।
Published on:
25 Nov 2018 11:43 am
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
