
नई दिल्ली: आज के दौर में इंसान का स्वस्थ रहना किसी चुनौती से कम नहीं है क्योंकि जिस तरह की बीमारियां आजकल चल रही हैं, वो इंसान को बेहद बीमार कर रही है। ऐसे में दवाईयों के साथ-साथ दूध भी मानव शरीर को काफी फायदा पहुंचता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे दूध ( Milk ) और वो भी बकरी ( Goat ) का दूध आपको कई बीमारियों से निजात दिला सकता है।
- बकरी का दूध इम्यून सिस्टम व मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करता है। लेकिन बकरी के दूध को निकालने के तुरंत बाद पी लेना चाहिए क्योंकि ये बाद में खराब हो जाता है।
- बकरी का दूध डेंगू में भी काफी प्रभावी है। बकरी का दूध शरीर का इम्यून सिस्टम ठीक करता है, जिससे बीमारियां आपसे दूर होती है।
- बकरी का दूध इम्यूनिटी की क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही बकरी का दूध सेलेनियम का एक समृद्ध स्रोत है।
- बकरी का दूध कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम, विटामिन बी, फास्फोरस और पोटैशियम पाया जाता है।
- बकरी का दूध आयरन और कॉपर से भी समृद्ध है, जो आपके मेटाबॉलिज्म रेट को बेहतर करने में मदद करता है।
- हड्डियों की समस्या को बकरी का दूध दूर करता है। ये दूध कैल्शियम से भरपूर होता है, जिसके चलते इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता।
- इस दूध में एमिनो एसिड ट्रिप्टोफेन भरपूर मात्रा में होता है। जो कि हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत रखता है। इसका दूध पीने से ऑस्टियोपोरोसिस होने की संभावना कम रहती है।
- बकरी का दूध दिल के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें अच्छे फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखते हैं।
- बकरी का दूध एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और इससे सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
- डेंगू की बीमारी होने पर बकरी का दूध काफी फायदेमंद साबित होता है। ये दूध घटती हुई ब्लड प्लेटलेट की संख्या को बढ़ाता है।
Published on:
14 Aug 2019 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
