5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शनिवार के दिन गलती से भी न खरीदें ये 10 चीजें, आ सकती है दरिद्रता

शनिवार के दिन जाने-अनजाने कुछ चीजों को घर लाने से शनि देव का प्रकोप झेलना पड़ सकता है

2 min read
Google source verification
don't buy these things

शनिवार के दिन गलती से भी न खरीदें ये 10 चीजें, आ सकती है दरिद्रता

नई दिल्ली। शनि देव के गुस्से से यूं तो सभी डरते हैं, क्योंकि वो लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। कई बार बुरे कर्मों की वजह से हमें शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। मगर क्या आपको पता है शनिवार के दिन कुछ चीजें घर लाने से भी परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं। तो कौन-सी है चीजें जिन्हें शनिवार को खरीदने से करनी चाहिए तौबा आइए जानते हैं।

1.शनिवार के दिन भूलकर भी काले रंग के जूते नहीं खरीदने चाहिए, न ही इन्हें पहनना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को काम में असफलता मिल सकती है।

2.शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े भी नहीं खरीदने चाहिए। क्योंकि इससे आपके घर में शनि का प्रवेश हो सकता है। इस से घर में कलह एवं समस्याएं बढ़ सकती हैं।

3.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमें आज के दिन नमक भी नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से व्यक्ति पर कर्ज का बोझ पड़ने की आशंका रहती है।

4.शनिवार के दिन कैंची भी नहीं खरीदनी चाहिए। माना जाता है कि इससे घर में तनाव बढ़ता है। परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाई—झगड़े का महौल रहता है।

5.शनिवार के दिन लोहे का सामान खरीदने से भी बचना चाहिए। माना जाता है कि इससे शनि देव नाराज हो जाते हैं और व्यक्ति के काम अटकने लगते हैं।

6.शनिवार को कभी भी घर में इलेक्‍टॉनिक्स का सामान भी नहीं लाना चाहिए। इससे नकारात्मकता को बढ़ावा मिलता है। साथ ही घर के किसी के दुर्घटना का शिकार होने का डर रहता है।

7.शनिवार के दिन सरसों का तेल खरीदने से भी बचना चाहिए। क्योंकि आज के दिन तेल का दान किया जाता है। जबकि इसे खरीदने से घर में बीमारियां आती हैं।

8.आज के दिन बैंगन, काली उड़द, काले तिल और काली मिर्च भी खरीदने से बचना चाहिए। इससे लोगों के काम बिगड़ने का डर रहता है।

9.आज के दिन घर में झाडू भी नहीं लानी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। इससे धन का व्यय बढ़ जाता है।

10.शनिवार के दिन लकड़ी का कोई भी सामान नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। ऐसे घर में कभी भी मां लक्ष्मी नहीं टिकती हैं।