
नई दिल्ली। बढ़ते पॉल्यूशन और पोषक तत्वों की कमी के चलते लोगों के बाल वक्त से पहले ही सफेद हो रहे हैं। ऐसे में लोग जल्दी बूढ़े दिखने लगते हैं। इस समस्या से बचने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बेहद कारगर हो सकते हैं। तो कौन-से हैं वो तरीके आइए जानते हैं।
1.आयुर्वेद विज्ञान के अनुसार सफेद बालों को काला बनाने के लिए मुलेठी और घी का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए 1 किलो घी, मुलेठी का 200 ग्राम अर्क और 1 इलायची मिलाकर धीमी आंच पर पका लें। अब इसे थोड़ा सुखाकर हेयर मास्क बना लें। सप्ताह में दो बार इसे लगाएं, जल्द ही बाल काले हो जाएंगे।
2.सफेद बालों को जड़ से काला बनाने के लिए आधा लीटर पानी में दो चम्मच आंवला पाउडर और एक चम्मच नींब का रस मिला लें। अब इस मिश्रण से बालों को धोएं। ये एक प्राकृतिक शैम्पू का काम करता है।
3.बुढ़ापे में भी बालों को काला बनाए रखने के लिए आम की गुठलियां फायदेमंद होती हैं। इसके लिए आम की गुठलियों को पीसकर आंवले के रस के साथ मिलाकर लगाएं। इस मास्क को 15 मिनट के लिए रहने दें इसके बाद सामान्य पानी से बाल धो लें।
4.नारियल तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाने से सफेद बाल दोबारा काले हो सकते हैं। ये बालों को पोषण देने का काम करते हैं।
5.मेथी में विटामिन सी, आयरन, पोटैशियम और लाइसिन जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं।बालों को सफेद होने से रोकने के लिए दो चम्मच मेथी के दाने को एक चौथाई कप पानी में भिगो दें और रात फल मेथी को फूलने दें। सुबह मेथी के दानों को पर्याप्त पानी में पीसकर इस मिश्रण को सिर की त्वचा और बालों की जड़ों में अच्छी तरह से लगाएं और करीब एक घंटे तक सूखने दें। इसके बाद सल्फेट रहित शैंपू से धो लें और इसके बाद बालों में कंडिशनर कर लें।
6.प्याज के रस में एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर लगाने से भी सफेद बालों की दिक्कत दूर होती है। इस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाकर दस मिनट तक मसाज करना अच्छा रहता है।
7.गुड़हल के फूल और पत्तियों को पानी मिलाकर पीस लें और इसमें इसमें तीन चम्मच आंवला पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाएं। 15 मिनट बाद नॉर्मल पानी से बाल धो लें। इससे सफेद बालों की समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी।
8.चार चम्मच बादाम के तेल में एक चम्मच आंवले का रस और एक चम्मच लाइम जूस मिलाकर बालों की मसाज करें। इससे बाल चमकदार, मुलायम और काले होंगे।
9.बालों को काला बनाने के लिए सूखे हुए तरोई के टुकड़ों को नारियल तेल में भिगोकर रख दें। इसे एक सप्ताह रखे रहने दें। इसके बाद इस तेल से बालों की मालिश करें। ये काम हफ्ते में दो से तीन बार करें।
10.तेजपत्ता के गुच्छों को एक कप पानी में अच्छी तरह से उबाल लें और ठंडा होने के बाद इस लक्विड को स्प्रे बॉटल में भरकर रख लें। अब शैम्पू के बाद बालों को सुखा लें। इसके बाद स्प्रे को बालों में यूज करें। इससे बाल काले और चमकदार बनेंगे।
Updated on:
17 Aug 2019, 1:39 PM IST
Published on:
17 Aug 2019, 1:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.