24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बासी रोटी खाने से मना कर देते हैं आप, लेकिन शरीर के लिए मानी जाती है बहुत उपयोगी

बासी रोटी खाने से फायदा होता है। रोज़ सुबह एक बासी रोटी दूध के साथ खानी चाहिए। इससे शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है।

2 min read
Google source verification

image

Nitin Sharma

Feb 20, 2019

बासी रोटी खाने से मना कर देते हैं आप, लेकिन शरीर के लिए मानी जाती है बहुत उपयोगी

बासी रोटी खाने से मना कर देते हैं आप, लेकिन शरीर के लिए मानी जाती है बहुत उपयोगी

नई दिल्ली। अक्सर लोग बासी रोटी खाने से मना कर देते हैं उन्हे लगता है वह उन्हे नुकसान पहुंचा सकती है। लेकिन आज हम आपको बासी रोटी खाने को लेकर एक अहम जानकारी देने जा रहे हैं। बासी रोटी खाने से शरीर को बहुत से फायदे मिलते हैं जिनके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। बासी रोटी खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में न्यूट्रीशियन और प्रोटीन मिलते हैं जो शरीर के कई अंगो के लिए जरूरी माने जाते हैं।

1.बासी रोटी खाने से शुगर की समस्या मे फायदा मिलता है जो लोग शुगर से ग्रस्त हैं उन्हे रोज़ाना सुबह खाली पेट थंड़े दूध के साथ एक बासी रोटी खाने से फायदा मिलता है।

2.ब्लड प्रेशर की रोकथाम के लिए भी बासी रोटी खाने से फायदा मिलता है। बासी रोटी खाना ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों के लिए काम की चीज़ साबित होगी।

3.इसके अलावा बासी रोटी खाने से पेट दर्द, जलन और एसिडिटी में भी आराम मिलता है और बहुत जल्दी यह समस्या जड़ से खत्म होती है।

4.रोज़ाना सुबह के समय एक बासी रोटी खाना सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। इससे शरीर में लंबे समय तक ताकत और स्फूर्ती रहती है।

5.बासी रोटी में सेहत के लिए उपयोगी कण होते हैं जो उसमें देर तक रखे रहने के कारण बनते हैं इसलिए बासी रोटी खानी उपयोगी मानी गई है।

पुरूषों को इस गंभीर समस्या में फायदा दिलाती है काली गाजर, खाने से मिलते हैं और भी कई लाभ

6.सुबह ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खाने से शरीर का तापमान बैलेंस रहता है शरीर के घटते-बढ़ते ताममान को बासी रोटी कंट्रोल में रखती है।

7.शरीर का आइडियल टेम्परेचर 37 डिग्री सेल्सियस होता है और अगर ये 40 तक बढ़ता है तो शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए बासी रोटी खाने से शरीर को फायदा मिलता है।

8.जिन लोगों को अधिक तनाव यानि टेंशन हो उन्हे इससे बचने के लिए सप्ताह में तीन से चार दिन तक दूध में भीगी बासी रोटी का सेवन ज़रूर करना चाहिए।

9.बासी रोटी खानी दुबले लोगों के लिए अच्छी मानी जाती इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होते हैं जो दुबले लोगों की सेहत बनाते हैं।

10.लेकिन बासी रोटी खाते समय ध्यान रखें कि 12 से 16 घंटे पहले बनी हुई गेहूं की रोटी को अगर आप खाएंगे तभी यह आपको फायदा पहुंचाएगी।

बुधवार को करें यह असरदार उपाय, जल्द बरसेगी गणेश जी की कृपा