23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पानी पीते समय गिलास में डाल लें चांदी की अंगूठी, दूर होंगी धन संबंधित दिक्कतें

चांदी के चमत्कारिक टोटकों से धन सम्बंधित परेशानियों को दूर किया जा सकता है

2 min read
Google source verification
totke of silver

पानी पीते समय गिलास में डाल लें चांदी की अंगूठी, दूर होंगी धन संबंधित दिक्कतें

नई दिल्ली। यूं तो लोग चांदी धारण करना शुभ मानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है इसके कुछ खास टोटके आपको मालामाल भी बना सकते हैं। दरअसल हिंदू शास्त्रों के अनुसार चांदी को एक पवित्र एवं शुद्ध धातु माना जाता है। इसके उपाय से कई तरह के वास्तु दोष दूर हो सकते हैं।

1.ज्योतिष शास्त्र में चांदी का संबंध चंद्रमा और शुक्र से है। इसलिए इसे धारण करने से व्यक्ति बीमारियों से बचा रहता है। चांदी शरीर के जल तत्व और कफ को नियंत्रित करती है। चांदी के प्रयोग से मन मजबूत और दिमाग तेज होता है।

2.जिन लोगों को सर्दी-जुकाम की बीमारी होती है उन्हें चांदी के ग्लास में पानी पीना चाहिए। इससे उन्हें लाभ होगा। ऐसा करने से सिर दर्द में भी आराम मिलेगा।

3.अगर लाख कोशिशों के बावजूद धन की बचत नहीं हो पा रही है, अार्थिक समस्याएं है। तो आप एक गिलास में पानी भरकर चांदी की अंगूठी डालकर पिएं। इससे पानी शुद्ध हो जाएगा। ऐसा करने से रुपए-पैसों की दिक्क्त दूर हो जाएगी।

4.जो लोग जीवन में सुख-समृद्धि चाहते हैं उन्हें चांदी के बर्तन में केसर घोलकर माथे पर टीका लगाना चाहिए। ये उपाय गुरुवार को करना अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान मिलता है।

5.जो लोग अमीर बनना चाहते हैं उन्हें चांदी की डिबिया में अर्क (अकोड़ा), छाक (छिला), खैर, अपामार्ग, पीपल की जड़, गूलर की जड़ खेजड़े की जड़, दुर्वा एवं कुशा की जड़ को पूजा के स्थान पर रखकर पूजा करनी चाहिए। इससे जीवन में कभी असफलता नहीं आएगी। साथ ही नवग्रह की शांति भी होगी।

6.जो लोग राहु की महादशा से पीड़ित है। उन्हें 200 ग्राम ठोस चांदी का एक हाथी बनवाकर घर में पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए। ऐसा करने से राहु का प्रभाव कम हो जाएगा।

7.जो लोग दरिद्रता से छुटकारा पाना चाहते हैं उन्हें चांदी की थाली में भोजन करना चाहिए। साथ ही रविवार एवं सोमवार को सफेद वस्त्र, चांदी और तांबा दान करना चाहिए।

8.अगर आपको मेहनत करने के बाद भी फल नहीं मिल रहा है तो किसी भी सोमवार की रात को चंद्रोदय के बादअपने पलंग के चारों कोनों में चांदी की कील ठोक दें। ऐसा करने से आपको सफलता मिलने लगेगी। साथ ही रुपए-पैसों से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी।

9.यदि आपके पास धन टिकता नहीं है तो महीने के पहले शुक्रवार को चांदी की डिब्बी में काली हल्दी, नागकेसर व सिंदूर को साथ रखकर भगवती लक्ष्मीजी के चरणों से स्पर्श करवाकर धन रखने के स्थान पर रख दें। निश्‍चित ही लाभ होगा।

10.जो लोग व्यापार में नुकसान उठा रहे हैं उन्हें गुरवार के दिन पीले कपड़े में काली हल्दी, 11 गोमती चक्र, 1 चांदी का सिक्का और 11 कौड़ियां बांधकर अपने कार्यक्षेत्र के स्थान पर रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यापार में वृद्धि होगी।