12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पान के रस में इन दो चीजों को मिलाकर माथे पर लगा लें तिलक, सूर्य देव होंगे प्रसन्न

रविवार के दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए आदित्य स्त्रोत का पाठ करें आज के दिन लाल मसूर की दाल का दान करने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है

2 min read
Google source verification
lord surya

पान के रस में इन दो चीजों को मिलाकर माथे पर लगा लें तिलक, सूर्य देव होंगे प्रसन्न

नई दिल्ली। रविवार के दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास चीजों का तिलक लगाना शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को मान-सम्मान के साथ सफलता की प्राप्ति होती है। इसके अलावा कुछ अन्य उपाय करने से धन की किल्लत से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

1.जो लोग अपने उच्च अधिकारियों को खुश करना चाहते हैं उन्हें रविवार के दिन पान के रस में सफेद वाच और सिंदूर मिलाकर तिलक लगाना चाहिए। इससे सूर्य देव प्रसन्न होंगे और आपको सम्मान की प्राप्ति होगी।

2.अगर आप किसी को अपने वश में करना चाहते हैं तो सफेद आक की जड़ के चूर्ण में गाय का दूध मिलाकर लेप तैयार करें। अब हर रविवार को इसे अपने शरीर पर लगाएं। इससे आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बनेगा। जिससे दूसरा व्यक्ति आसानी से आपकी बात मान लेगा।

नहाते समय पानी में डाल लें ये एक चीज, दूर हो जाएगी दरिद्रता

3.जो लोग किसी दूसरे से अपना काम निकलवाना चाहते हैं उन्हें रविवार को सूर्य का ध्यान करना चाहिए। साथ ही माथे पर आंवले के रस में केसर, सिंदूर और गोरोचन मिलाकर तिलक लगाना चाहिए।

4.अगर आप तरक्की चाहते हैं तो रविवार को घर में गुग्गुल की धूनी दिखाएं। इससे नकारात्मकता दूर होगी। साथ ही सारे काम बन जाएंगे।

5.नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं तो रविवार को सफेद डूब और हरताल को पीसकर माथे पर तिलक लगाएं। ऐसा करने से आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे।

6.अगर आप दुश्मन को भी अपना दोस्त बनाना चाहते हैं और उससे अपना काम निकलवाना चाहते हैं तो रविवार के दिन उसे पान में औटुम्बर की जड़ रखकर खिला दें। ऐसा करने से वो आपकी सारी बातें मानने लगेगा।

7.रविवार के दिन किसी जरूरतमंद को लाल मसूर की दाल दान करने से सूर्य देव प्रसन्न होंगे। इससे घर में धन-धान्य की वृद्धि होगी।

8.आज के दिन सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को अघ्र्य देने से सम्मान की प्राप्ति होती है। इससे व्यक्ति का यश बढ़ता है।

9.सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए आदित्य स्त्रोत का पाठ शुभ माना जाता है। इसे हर रविवार को पढ़ने से व्यक्ति का सूर्य ग्रह तेज होता है।

10.सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए आज गुड़ का दान करना भी अच्छा होता है। इससे व्यक्ति के अटके हुए काम बनने लगते हैं।