
घर के दरवाजे पर छिड़क दें ये चीज, मां लक्ष्मी का होगा घर में वास
नई दिल्ली। अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो ज्योतिष शास्त्र में दिए कुछ खास उपायों को अपना सकते हैं। इनसे न सिर्फ धन-धान्य की वृद्धि होगी। बल्कि घर में खुशहाली भी आएगी। तो कौन-से हैं वो टोटके आइए जानते हैं।
1.अगर आप अमीर बनना चाहते हैं और सभी सुख-सुविधाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो घर के मुख्य द्वार पर सुबह स्नान के बाद थोड़ा गुलाल छिड़क दें। ये लाल या गुलाबी रंग का हो। ये काम शुक्रवार के दिन करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर में वास होगा।
2.यूं तो मां लक्ष्मी के सभी स्वरूपों की पूजा शुभ लाभ देती है। मगर वीर लक्ष्मी माता की पूजा करने से व्यक्ति वैभवशाली बनता है। ऐसे में उसे सभी सुखों की प्राप्ति होती है।
3.जो लोग काम में सफलता पाना चाहते हैं उन्हें घर से बाहर जाते समय दही और चीनी खाकर जाना चाहिए। साथ ही मां लक्ष्मी का ध्यान करना चाहिए। इससे आय के स्त्रोतों में वृद्धि होगी।
4.जिन लोगों के हर काम अटक जाते हैं उन्हें शुक्रवार के दिन काली चीटियों को चीनी या मिश्री खिलानी चाहिए। इससे संकट दूर होंगे।
5.जो लोग घर में खुशहाली लाना चाहते हैं उन्हें अपने ड्राइंग रूम में सफेद बतखों के जोड़े की फोटो लगानी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी आकर्षित होती हैं।
6.घर में स्थायी सुख-समृद्धि के लिए लोहे के बर्तन में जल, चीनी, घी तथा दूध मिलाकर पीपल के वृक्ष की जड़ में डालें।
7.अगर आपके पास पैसा नहीं टिकता है और हमेशा धन की हानि होती है तो आप घर के मेन गेट के पास शुद्ध घी का दोमुखी दीया जलाएं।
8.मां लक्ष्मी के पास पांच गोमती चक्र एवं पीली कौड़ियां रखने से देवी प्रसन्न होती हैं। इससे घर में हमेशा धन की वृद्धि होती है।
9.जो लोग धन के नुकसान से बचना चाहते हैं उन्हें मां लक्ष्मी यंत्र की स्थापना करनी चाहिए। अब रोजाना इसे धूप-दीप दिखाना चाहिए। ऐसा करने से धन की कमी दूर होगी।
10.पूजा स्थान पर मां लक्ष्मी की कमल के आसन पर विराजमान देवी की मूतिर् या तस्वीर रखनी चाहिए। इससे घर में रहने वालों की तरक्की होगी।
Published on:
28 Mar 2019 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
