4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोमवार को आटे के शिवलिंग की पूजा समेत करें ये 10 काम, चमक जाएगी किस्मत

Somvar ke upay : शिव जी को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र का प्रयोग करें पितरों की आत्मा की शांति के लिए गरीबों को भोजन कराएं

less than 1 minute read
Google source verification

image

Soma Roy

Aug 18, 2019

somvar

नई दिल्ली। सोमवार को भोलेनाथ की आराधना करने से व्यक्ति की किस्मत तेज होती है। इससे लोगों को कार्य में सफलता मिलती है। इससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। अगर आज के दिन कुछ खास उपाय किए जाए तो दोगुना लाभ हो सकता है।

1.सोमवार के दिन आटे के 11 शिवलिंग बनाकर उनका पूजन करने से संतान प्राप्ति में आ रही दिक्कतें दूर होती हैं।

2.घर में आ रही मुसीबतों से छुटकारा पाने के लिए सोमवार को गरीबों को भोजन करवाए। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।

3.आत्मिक शांति के लिए जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इस दौरान ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

4.रोगों से मुक्ति हेतु शिवलिंग का 101 बार जलाभिषेक करें। जलाभिषेक करते समय ऊं जूं सः मंत्र का जाप करते रहें।

5.जो लोग नौकरी या व्यापार में सफलता चाहते है उन्हें सोमवार को 21 बिल्व पत्रों पर चंदन से ऊं नम: शिवाय लिखकर अर्पित करना चाहिए।

6.अगर किसी को संतान प्राप्ति में दिक्कत आ रही हो तो उन्हें सोमवार के दिन भगवान शिव को गेहूं अर्पित करना चाहिए।

7.जो लोग वाहन सुख चाहते हैं उन्हें शिव जी को चमेली के फूल चढ़ाने चाहिए।

9.गाय के देसी घी से शिवलिंग का स्नान कराने से स्वास्थ लाभ होता है। इससे परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।

10.सोमवार के दिन किसी ब्राम्हण को सफेद चीजों का दान करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।