2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जरूरत से ज्यादा लेते हैं आयरन तो हो जाएं सावधान, लिवर डैमेज समेत हो सकती हैं ये 10 बीमारियां

Iron in body : इंपीरियल कॉलेज लंदन की ओर से आयरन की अधिकता से होने वाली बीमारियों पर रिसर्च की गई है शरीर में लौह तत्व की ज्यादा मात्रा स्किन संबंधित बीमारियों को बढ़ा सकती है

2 min read
Google source verification

image

Soma Roy

Jul 18, 2019

iron

जरूरत से ज्यादा लेते हैं आयरन तो हो जाएं सावधान, लिवर डैमेज समेत हो सकती हैं ये 10 बीमारियां

नई दिल्ली। शरीर में आयरन ( Iron ) की कमी होने से थकान, कमजोरी और खून की कमी हो जाती है। मगर क्या आपको पता है जरूरत से ज्यादा आयरन का सेवन भी शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे लिवर के खराब होने, त्वचा के संक्रमण आदि बीमारियों का खतरा रहता है।

1.इंपीरियल कॉलेज लंदन की ओर से हुई एक रिसर्च में पाया गया है कि इससे खून के थक्के बनने का खतरा रहता है। ये ब्लड सर्कुलेशन को भी धीमा कर देता है।

कब्ज की है शिकायत या झड़ रहे हैं बाल, एक हफ्ते लगातार पी लें भिंडी का पानी होंगे ये 10 फायदे

2.इंपीरियल स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के प्रमुख डॉ दीपेन्द्र गिल के मुताबिक ज्यादा आयरन से लिवर के खराब होने का खतरा बना रहता है।

3.डॉक्टरों ने आयरन के स्तर और इससे होने वाली बीमारियों की जांच के लिए 'मेंडेलियन रेंडमाइजेशन' नामक एक आनुवंशिक तकनीक का उपयोग किया है। इसमें पाया गया कि जरूरत से ज्यादा आयरन का सेवन शरीर को कमजोर बना सकता है।

4.आयरन की अधिकता हार्मोनल बैलेंस को बिगाड़ सकती है। इससे व्यक्ति का विकास प्रभावित हो सकता है।

5.रिसर्च में पाया गया कि सीमित मात्रा से ज्यादा लौह तत्व का सेवन करने से धमनियों में वसा जम सकती है। इससे धमनियां ब्लॉक हो सकती हैं।

6.लगातार धमनियों की ब्लॉकेज से खून का प्रवाह भी कम हो सकता है। जिससे शरीर में आक्सीजन की मात्रा कम हो सकती है।

8.ज्यादा आयरन लेने से मस्तिष्क की नसें चोक हो सकती हैं। इससे स्मरणशक्ति के कमजोर होने का डर रहता है।

9.डॉक्टर गिल के अनुसार शोध से पता चलता है कि आयरन बैक्टीरिया की प्रतिकृति और विषाणु में भी भूमिका निभा सकता है। इससे त्वचा संक्रमण के जोखिम का खतरा रहता है।

10.ज्यादा आयरन लेने से शरीर में पानी भर सकता है। इससे शरीर खोखला बन सकता है। इससे शारीरिक क्षमता पर भी असर पड़ सकता है।