
मामूली से जूते बदल सकते हैं आपकी किस्मत, जानें किस जगह करें कौन-से फुटवेयर का इस्तेमाल
नई दिल्ली। जूते-चप्पल को शनि से संबंधित वस्तु माना जाता है। इसलिए इनसे आपकी किस्मत पलटी जा सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर सही तरीके से फुटवेयर पहना जाए और इनसे जुड़ी कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाए तो आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
1.वास्तु विज्ञान के अनुसार पैरों से शनि आपसे जुड़ा होता है। इसलिए सही तरीके से जूते-चप्पल पहनने से शनि का नकारात्मक प्रभाव कम पड़ता है। हालांकि बाहर से आकर जूतों समेत घर में प्रवेश करने से आपका दुर्भाग्य भी आ सकता है। क्योंकि इससे राहु और केतु का दोष लग सकता है।
2.जानकारों के मुताबिक घर में कभी भी जूते-चप्पल नहीं लाने चाहिए। क्योंकि ये घर में नकारत्मक शक्ति लाते हें। इससे व्यक्ति को स्वास्थ संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
3.जूते-चप्पलों का सही इस्तेमाल व्यक्ति को तमाम तरह की परेशानियों से छुटकारा दिला सकते हैं। इसलिए अगर किसी की कुंडली में शनि दोष हो तो उन्हें शनिवार के दिन शनि मंदिर के बाहर काले रंग के चमड़े के जूते या चप्पल अपने पैरों से उतार कर आ जाना चाहिए। ये उपाय करने के बाद पीछे मुड़कर न देखें। इससे दोष दूर हो जाएगा।
4.कई लोगों के जूते-चप्पल अक्सर मंदिर से चोरी हो जाते हैं, इससे लोग अफसोस करते हैं। मगर वास्तु के अनुसार ये एक शुभ संकेत है। माना जाता है कि इससे आप पर से शनि का प्रकोप खत्म हुआ है।
5.कई लोग कपड़े तो बहुत अच्छे पहनते हैं मगर जूते-चप्पल का उतना ध्यान नहीं रखते हैं। कई लोग फटे-पुराने जूते भी पहन लेते हैं, लेकिन ये आपके दुर्भाग्य को न्यौता देते हैं। इससे आपके जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
6.अगर आप किसी शुभ काम के लिए जा रहे हो, खासतौर पर इंटरव्यू के लिए तो गलती से भी फटे जूते न पहनें। इससे इंप्रेशन खराब पड़ने के साथ किस्मत के दरवाजे भी बंद हो सकते हैं। इससे आपके बनते हुए काम भी बिगड़ जाएंगे।
7.कई लोग बाहर से आते समय घर की चौखट पर जूते—चप्पल उतार देते हैं ये एक तरह का वास्तु दोष है। इससे घर में कभी पैसा नहीं टिकता है। परिवार में कलह का महौल रहता है। इनसे बचने के लिए जूते-चप्पल हमेशा पश्चिम दिशा की ओर रखें।
8.वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी फुटवियर्स को ईशान कोण (उत्तर-पूर्वी) में न रखें और न ही इन्हें उलटे-पुलटे रखें। जूते-चप्पलों को हमेशा व्यवस्थित तरीके से रखें, इससे घर में समद्धि आएगी।
9.घर में कभी भी पुराने जूते चप्पल न रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। जिसके कारण कई समस्याएं आती हैं।
10.ज्यादातर लोग आॅफिस में काले व भूरे रंग के जूते पहननते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इन रंगों के फुटवेयर का इस्तेमाल महज बैंकिंग एवं एजुकेशन से जुड़े लोगों को ही करना चाहिए। जबकि दूसरे प्रोफेशन के लोगों को दूसरे रंग के फुटवेयर का प्रयोग करना चाहिए।
Published on:
12 Nov 2018 10:29 am
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
