scriptइस मंत्र के साथ गणपति को चढ़ाएं दूर्बा, दूर होगी रुपए-पैसों की दिक्कत | for getting money offer green grass to ganesh ji | Patrika News
दस का दम

इस मंत्र के साथ गणपति को चढ़ाएं दूर्बा, दूर होगी रुपए-पैसों की दिक्कत

गणेश जी के पूजन के समय कुछ खास मंत्रों का जप करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है

नई दिल्लीDec 08, 2018 / 05:53 pm

Soma Roy

ganesh ji

इस मंत्र के साथ गणपति को चढ़ाएं दूर्बा, दूर होगी रुपए-पैसों की दिक्कत

नई दिल्ली। गणेश जी की पूजा देवी-देवताओं में सबसे पहले की जाती है। उन्हें विघ्नहर्ता माना जाता है। उनके इसी स्वरूप का ध्यान करने और उन्हें दूर्बा चढ़ाने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अगर दूर्बा चढ़ाते समय कुछ खास उपाय किए जाएं तो इसका लाभ दोगुना मिलेगा।
1.अगर आपकी कोई इच्छा काफी समय से पूरी नही हो रही है तो आप गणेश जी को बुधवार के दिन 21 गांठों वाली दूर्बा की माला चढ़ाएं। आप चाहे तो 21 दूर्बा की गांठें गणपति के मस्तक पर रख सकते हैं। इससे जल्द ही आपकी मनोकामना पूरी हो जाएगी।
2.जिन लोगों को मानसिक परेशानी रहती है तो उन्हें गणेश जी को दूर्बा के साथ एक पीले रंग की पोटली में थोड़े धान बांधकर चढ़ाएं चाहिए। इससे टेंशन दूर होगी। साथ ही रुपए-पैसों की दिक्कत भी दूर होगी।
3.दूर्बा में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। जिससे शरीर की गर्मी कम होती है। ये दिमाग को भी ठंडा रखने में मदद करता है। इसलिए गजानन के गुस्से को शांत रखने एवं उनकी कृपा पाने के लिए उनके मस्तक पर दूर्बा चढ़ाया जाता है।
4.अगर आप धन प्राप्त करना चाहते हैं तो गजानन को दूर्बा अर्पित करते समय ॐ गणाधिपाय नमः ,ॐ उमापुत्राय नमः ,ॐ विघ्ननाशनाय नमः मं. का 11 व 21 मंत्र जाप करें। इसके अलावा आप ॐ विनायकाय नमः मंत्र का भी जाप कर सकते हैं।
5.विनायक को दूर्बा हमेशा जोड़े में चढ़ानी चाहिए यानि 22 दूर्बा के लिए 11 का जोड़ा बनान चाहिए। इससे गणेश जी प्रसन्न होते हैं। साथ ही सुख-समपत्ति की प्राप्ति होगी।

6.गणेश जी को अर्पित की जाने वाली दूर्बा हमेशा साफ जगह पर उगी हुई होनी चाहिए। इसके लिए आप मंदिर व बगीचे की दूर्बा का इस्तेमाल कर सकते हैं। दूर्बा को अर्पित करने से पहले इसे गंगाजल से अवश्य धो लें।
7.नौकरी और व्यापार में सफलता पाने के लिए आप 11 व 21 बार ऊं गणाधिपाय नमः मंत्र का जाप करें। इससे जल्द ही आपकी मनोकामना पूरी हो जाएगी।

8.अगर किसी की शादी नहीं हो रही है या संतान प्राप्ति में दिक्कतें आ रही हो तो आप इस गणेश चतुर्थी को ऊं उमापुत्राय नमः मंत्र का जाप करें। इससे आपकी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
10.जीवन में आ रही मुसीबतों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऊं विघ्ननाशनाय नमः मंत्र का जाप करें। साथ ही गणपति जी को देसी घी में बने मोदक व बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। इससे समस्याएं दूर हो जाएंगी।

Home / Dus Ka Dum / इस मंत्र के साथ गणपति को चढ़ाएं दूर्बा, दूर होगी रुपए-पैसों की दिक्कत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो