नई दिल्ली। हनुमान जी के जन्मोत्सव को हनुमान जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 19 अप्रैल को है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हनुमान जयंती पर दो संयोग बन रहे हैं। इसमें पहला है गजकेसरी और दूसरा है चित्रा नक्षत्र। इस दौरान हनुमान जी की आराधना करने एवं कुछ खास उपाय करने से बजरंगबली की कृपा हासिल की जा सकती है।