22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाल चंदन के ये 10 उपाय बना सकते हैं आपको मालामाल, ऐसे करें इस्तेमाल

लाल चंदन की माला पार्वती जी पर चढ़ाने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है मां लक्ष्मी को लाल चंदन का टीका लगाने से देवी प्रसन्न होती हैं

2 min read
Google source verification

image

Soma Roy

May 16, 2019

chandan ke totke

लाल चंदन के ये 10 उपाय बना सकते हैं आपको मालामाल, ऐसे करें इस्तेमाल

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में लाल चंदन को बहुत शुभ माना जाता है। इसका इस्तेमाल भगवान को तिलक करने में होता है। ज्योतिष शास्त्र में इसे बहुत खास माना गया है। इसके टोटके बेहद ही प्रभावशाली साबित होते हैं। ये आपको मालामाल बनाने के साथ आपकी किस्मत भी चमका सकता है।

गुरुवार के दिन पति-पत्नी साथ कर लें ये काम, होंगे ये 10 फायदे

1.ज्योतिष शास्त्री रामधर शुक्ला के अनुसार जिन लोगों को बिजनेस में नुकसान हो रहा है उन्हें गुरुवार के दिन लाल चंदन का उपाय करना चाहिए। इसके लिए दुकान के मेन गेट पर गंगाजल छिडकें। अब लाल चंदन और हल्दी मिलाकर स्वास्तिक बना लें। अब रोजाना इसे धूप-दीप दिखाएं। इससे व्यवसाय चलने लगेगा।

2.धन लाभ के लिए शनिवार के दिन उड़द की दाल के बने दो वड़े लें। अब उस पर थोड़ी दही और लाल चंदन का टीका लगाएं। अब इसे पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। ऐसा लगातार चार शनिवार करें। इससे रुपए-पैसों की बचत होगी और आय के नए स्त्रोत बनेंगे।

3.अगर आपको पैतृक सम्पत्ति हासिल करने में दिक्कत आ रही है तो आप चितकबरी कौडियों की पीसकर पाउडर बना लें। अब इसे लाल चंदन के साथ मिला लें। इसे चुटकी भर लेकर उस व्यक्ति पर डालें जो आपको प्रॉपर्टी देने में परेशानी खड़ी कर रहा है। ऐसा करने से वो व्यक्ति आपके वश में हो जाएगा।

4.मंगलवार के दिन एक लाल रंग के कपड़े में गुलाब के पांच फूल, लाल चंदन और लाल रोली की डिब्बी बांधकर रख दें। अब इसे तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन की बढ़ोत्तरी होती है।

5.गुरुवार के दिन पूजा स्थान पर कलश स्थापित करें। अब उसमें लाल चंदन से स्वास्तिक का निशान बनाएं। इसके बाद कलश पर थोड़े चने और गुड़ चढ़ाएं। ऐसा करने से बृहस्पति भगवान प्रसन्न होते हैं।

रोजाना नाश्ते में खा लें एक मुट्ठी अंकुरित चने दूर हो जाएगी कमजोरी, होंगे ये 10 फायदे भी

6.जिन लोगों के घर या दुकान में बरकत नहीं होती है। इसकी वजह नजरदोष हो सकता है। इससे बचने के लिए शनिवार या मंगलवार के दिन सात साबुत हरी मिर्च को काले धागे में पिरो लें। अब इस पर लाल चंदन लगाएं। ऐसा करने से सकरात्मकता बढ़ेगी।

7.ज्योतिष शास्त्री रामधर शुक्ला के अनुसार जिन लोगों के हर काम में बाधाएं आती रहती हैं उन्हें लाल चंदन की माला से काली माता के किसी भी सिद्ध मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपकी रक्षा होगी।

8.लाल चंदन से शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी का तिलक करने से देवी प्रसन्न होती हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

9.देवी पार्वती को लाल चंदन की माला पहनाने से दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आती है। इससे संबंधों में मिठास घुलती है।

10.अगर आप दूसरों को आकर्षित करना चाहते हैं तो प्रत्येक शुक्रवार को माथे पर लाल चंदन का तिलक लगाकर जाएं। इससे आपका व्यक्तित्व आकर्षक बनेगा।