22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपनों में दिखें इस तरह की चीज़ें तो है किसी नुकसान का संकेत, परेशानियों जल्द हो सकती हैं शुरू

सपने में दिखाई देने वाली हर चीज़ का खास महत्व होता है। कुछ चीज़ें किसी अशुभ बात का इशारा होती हैं। सपने में इन संकेतों से आप आर्थिक नुकसान में भी पड़ सकते हैं।

2 min read
Google source verification

image

Nitin Sharma

Apr 27, 2019

सपनों में दिखें इस तरह की चीज़ें तो है किसी नुकसान का संकेत, परेशानियों जल्द हो सकती हैं शुरू

सपनों में दिखें इस तरह की चीज़ें तो है किसी नुकसान का संकेत, परेशानियों जल्द हो सकती हैं शुरू

नई दिल्ली। हर व्यक्ति सोते वक्त सपने ज़रूर देखता है। माना जाता है कि सपने में दिखाई देने वाली कुछ चीज़ें तो आपकी प्रगति और उन्नति का पूर्वानुमान होती है तो कुछ चीज़ें ऐसी भी होती हैं जो किसी बड़े खतरे का संकेत हो सकती हैं। सपने में घटने वाली कुछ प्रकार की घटनाएँ मुश्किलें पैदा कर सकती हैं। इन सबके बारे में स्वप्न शास्त्र में खास तौर पर बताया गया है। आइये जानते हैं कि किन चीज़ों को सपने में देखने से आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

1.कहा जाता है कि अगर आप सपने में पेड़ कटते हुए देखें तो ऐसा होना बुरा माना जाता है ये आने वाले समय में किसी नुकसान का इशारा हो सकता है।

2.इसी के साथ बताया गया है कि अगर आपको कोई चीज़ पानी में डूबते हुई नज़र आए तो ये एक बुरा संकेत है इससे धन का नुकसान होने की संभावना रहती है।

3.सपने में किसी की जान-माल का नुकसान होते हुए देखना या फिर कोई प्राकृतिक आपदा जैसे की बाढ़, भूकंप देखना भी बुरा माना जाता है।

4.सपने में ऐसा कुछ दिखाई देने का मतलब पैसों के नुकसान से संबंध हो सकता है या फिर कोई परेशानी भी हो सकती है।

5.अगर आपको सपने में किसी का झगड़ा होते हुए दिखाई दे तो ऐसा होना किसी अनहोनी का संकेत माना जाता है इसलिए इस बात का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

21 मुखी रुद्राक्ष को करें धारण, कभी नहीं रहेगी धन-दौलत की कमी

6.सपने में किसी की जेब, तिज़ोरी, पर्स या अन्य कोई पैसे रखने का स्थान अगर खाली नज़र आए तो ये बुरा सपना होता है ऐसा होने पर धन का नुकसान होने की संभावना रहती है।

7.झगड़ालु प्रवृत्ति वाले जानवरों का सपने में नज़र आना भी बहुत बुरा होता है ये किसी अपशकुन की तरफ सीधा इशारा माना जाता है।

8.इसी के साथ अगर आपको सपने में उल्लू या चील जैसे जानवर नज़र आते हैं तो भी आपको चौकन्ने रहने की जरूरत है ऐसा होने पर आप आर्थिक तौर पर नुकसान में पड़ सकते हैं।

9.स्वप्न शास्त्र में चोरी करते हुए किसी व्यक्ति का नज़र आना बुरा संकेत माना जाता है ऐसा होने पर आपको संभल कर रहने की जरूरत है।