
अगर आप भी बैठते हैं पैर पर पैर रखकर तो पड़ सकते हैं मुसीबत, हो सकते हैं ऐसे नुकसान
नई दिल्ली। शास्त्रों के हिसाब से व्यक्ति कि कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो उसे किसी बड़ी मुसीबत और परेशानी में डाल सकती है। शास्त्रों के अनुसार कुछ विशेष तरह के काम करने से आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा के कारण मुसीबतें बनी रहती हैं और आपको नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। सामान्य तौर पर कई लोगों की आदत होती है कि वे बैठते समय पैर पर पैर रखकर बैठते हैं और यह आदत उनके लिए कई समस्याओं को निमंत्रण देती हैं। इस आदत के कारण आपको शारीरिक और आर्थिक दोनों प्रकार से नुकसान झेलना पड़ सकता है।
1.अक्सर कई लोगों को देखा जाता है कि वे पैर पर पैर रखकर बैठते हैं और सामान्य रूप से ऐसा करना उनको या देखने वाले को सहज ही लगता है।
2.लेकिन यह सहज प्रक्रिया नहीं बल्कि एक प्रकार से गलत आदत है जिसे समय रहते बदलना ही बहुत जरूरी है अन्यथा आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
3.पैर पर पैर रखकर बैठने से आपके जीवन में नकारात्मकता हावी होती है और साथ ही समस्याएं जीवन के प्रत्येक कार्य को प्रभावित करती हैं।
4.शास्त्रों के अनुसार पैर पर पैर रखकर बैठना गलत माना जाता है और यह एक नुक़सानदेह आदत साबित हो सकती है जो आपको स्वास्थ्य संबंधी नुकसान भी पहुंचा सकती है।
5.कभी भी पूजा या कथा के दौरान पैर पर पैर रखकर नहीं बैठना चाहिए इससे आपको ऊपर कभी भी ईश्वर की कृपा नहीं होती है।
6.शास्त्रों के अनुसार सांय काल घर में पैर पर पैर रखकर बैठते हैं तो इससे लक्ष्मी जी बहुत जल्दी नाराज़ हो सकती है और आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
7.अक्सर देखा जाता है कि जिन घरों में बड़े बुजुर्ग होते हैं वे पैर पर पैर रखने को गलत मानते हैं और ऐसा करने पर अक्सर वे डांट भी देते हैं। क्योंकि वे जानते हैं कि यह एक गलत आदत है।
8.इस आदत से घर में नकारात्मक माहौल बनता है जिससे घर के सदस्यों में आपस में ही लड़ाई-झगड़े और अन्य प्रकार की दिक्कतें हावी होने लगती हैं।
9.वास्तु के अनुसार पैर पर पैर रखकर बैठने से की आदत आपको धन संबंधी परेशानियों में भी डाल सकती हैं और घर में दरिद्रता का वास होता है।
10.इस दरिद्रता के कारण घर में बीमारियाँ भी हावी होती है और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में इसका गलत प्रभाव देखने को मिलता है।
Published on:
29 Jan 2019 01:12 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
