
नई दिल्ली। आज हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास अधिक से अधिक धन हो, सम्पत्ति हो और उसका जीवन तमाम प्रकार की सुख-सुविधाओं से भरा रहे लेकिन उसकी ख्वाइश कहीं ना कहीं अधूरी रह जाती है। घर में अधिकतर लड़ाई-झगड़ा रहता है, घर का माहौल खराब रहता है तो ऐसे में वास्तु के अनुसार लाभकारी बताई गई कुछ खास चीज़ें फायदा दिला सकती हैं। इन चीजों को घर में रखने से पैसों की किल्लत नहीं रहती है।
1.वास्तु के अनुसार इन बातों को अपनाने से आपके घर मे रूपए पैसों की दिक्कत कभी नहीं रहती है और साथ ही सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है।
2.वास्तु के अनुसार घर में क्रासुला का पौधा लगाना चाहिए यह पौधा पैसों को चुंबक की तरह अपनी तरफ आकर्षित करता है। इसे गुडलक प्लांट भी कहा जाता है।
3.यह पौधा बिना पानी के ही रखा जा सकता है इसलिए इसे रखते समय इसका ज्यादा ध्यान रखने की भी आवश्यकता नहीं रहती है।
4.पैसों की कमी से छुटकारा पाने के लिए घर में 3 टांगों वाला मेंढक भी रख सकते हैं जिस मेंढ़क ने मुंह में सिक्का पकड़ा हो उसे घर के मुख्य दरवाज़े पर लगाना चाहिए।
5.घर के मुख्य दरवाज़े पर मेंढ़क लगाने से आपके घर में शुभ एवं सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और जल्दी ही किस्मत बदल सकती है।
6.वहीं वास्तु के अनुसार घर में बाँस का पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है यह घर में लगाने से आपके भीतर परिस्थितियों से लड़ने की क्षमता आती है।
7.इससे आपको कभी भी पैसों की किल्लत से परेशान नहीं होना पड़ता है इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और बिना वजह होने वाले लड़ाई-झगड़े खत्म होते हैं।
8.घर के मेन गेट पर घंटी लटकाने से भी घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है इससे भी आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
9.जिन घरों में एक्वेरियम होता है वहां भी शुभ परिस्थितियां रहती हैं साथ ही इससे घर में सुख-शांति का वास होता है इसे बेडरूम में लगाने से लाभ मिलता है।
10.वहीं घर में कछुए की मूर्ति रखनी भी फ़ायदेमंद मानी जाती है यह भी आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने का एक सरल उपाय है।
Published on:
23 Feb 2019 02:23 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
