
शनिदेव को करना है खुश तो काले कुत्ते को खिलाएं यह चीज, ऐसे मिलेगी सफलता
नई दिल्ली। बड़े से बड़े कष्टों से मुक्ति पाने के लिए शनिदेव की पूजा करना काफी असरदार साबित होता है। शनि देव अगर आपकी पूजा से खुश हो जाते हैं तो प्रसन्न होकर आपका जीवन खुशियों से भर देते हैं। जिस व्यक्ति पर शनि की गलत दृष्टि पड़ जाए उसका जीवन परेशानियों से भरा रहता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन काले कुत्ते को देखकर यह काम करने मात्र से ही आपका जीवन बदल सकता है।
1.मान्यताओं के अनुसार शनिदेव को भाग्य चमकाने वाले देवता माना जाता है। शनिदेव को उन देवों में माना जाता है जो एक बार किसी पर मेहरबान हो जाएं तो उसके जीवन में तरक्की को कोई नहीं रोक सकता।
2.शनिवार के दिन काले कुत्ते को देखना ही बहुत शुभ माना जाता है। वहीं काला कुत्ता देखने के बाद अगर यह छोटा सा उपाय कर दिया जाए तो आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
3.काले कुत्ते को शनिदेव की सवारी माना जाता है। शनिवार के दिन काले कुत्ते को बस देखने मात्र से ही आपके सभी रूके कार्य पूरे हो सकते हैं।
4.अगर काले कुत्ते को देखने के बाद उसे घी लगी रोटियां खिला दी जाएं तो स्वयं शनिदेव आपकी सहायता करते हैं और आपका जीवन खुशियों से भर देते हैं।
5.शनिवार के दिन अगर काले कुत्ते को सरसों के तेल बना कुछ खिला दिया जाए तो इस उपाय से शनिदेव काफी प्रसन्न होते हैं।
6.काले कुत्ते को शनि देव के अलावा काल भैरव की सवारी की भी माना जाता है इसलिए इसलिए काले कुत्ते को रोटी खिलाने से बड़ी से बड़ी विपत्तियों को टाला जा सकता है।
7.ज्योतिषशास्त्र में काले कुत्ते को रोटी खिलाने कालसर्प दोष जैसे भयानक और पीड़ा देने वाले दोषों से भी मुक्ति मिलती है।
8.काला कुत्ता घर में पालने से शनि और केतु की शुभ दृष्टि आपके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालती है और साथ ही शनि की साढेसाती के दुषप्रभाव पर रोक लगाई जा सकती है।
9.शनिवार को काले कुत्ते को रोटी खिलाने से प्रेत बाधा से भी मुक्ति पाई जा सकती है। नकारात्मक शक्तियां आपके ऊपर बेअसर हो जाती हैं।
10.शनिवार को काले कुत्ते को रोटी खिलाने से आपका कर्जा बहुत ही जल्दी खत्म होता है और आपके कार्यक्षेत्र में लगातार सफलता आनी शुरू हो जाती है।
Published on:
24 Nov 2018 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
