26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

​दादा साहब फाल्के अवार्ड में पिंक साड़ी में दिखीं जाह्नवी कपूर, ये रहे उनके टॉप 10 ट्रैडिशनल लुक

जाह्नवी को मिला बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवार्ड पिंक कलर की प्लेन सिल्क साड़ी में हुस्न का जलवा बिखेरती दिखीं जाह्नवी

2 min read
Google source verification
jhanvi in dadasaheb phalke award

- बीते शनिवार को मुंबई में दादा साहब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड Dadasaheb Phalke Excellence Awards 2019 का आयोजन किया गया था। इस समारोह में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी शिरकत करने पहुंची थीं। - जाह्नवी को उनकी फिल्म धड़क के लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवार्ड दिया गया। जबकि इसी मूवी में लीड रोल निभाने वाले एक्टर ईशान खट्टर को बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया। - अवार्ड सेरेमनी में जाह्नवी पिंक कलर की सिल्क साड़ी में नजर आईं। उनकी सादगी और खूबसूरत-सी मुस्कान को देखकर उनकी मां श्रीदेवी की याद ताजा हो गई।

jhanvi in a receotion party

- जाह्नवी बिल्कुल अपनी मां श्रीदेवी की तरह दिख रही थीं। इससे पहले भी जाह्नवी ने साड़ी पहनकर लोगों को अपना दीवाना बना चुकी हैं। - जाह्नवी कपूर का रणवीर और दीपिका के रिसेप्शन में पहना गया साड़ी वाला लुक भी काफी पॉपुलर हुआ था। उन्होंने उस दौरान शिफॉन की पीले रंग की प्लेन साड़ी पहनी थी। इसमें उन्होंन स्ट्रेट बाल रखकर सीधा पल्ला कैरी किया था। जाह्नवी के इस लुक रेनू ओबेराय ने स्टायल किया था।

jhanvi in a function

- मुंबई में हुए एक फंग्शन के दौरान भी जाह्नवी ब्लू कलर की जॉर्जेट साड़ी में नजर आई थीं। उनके इस अवतार को देखकर श्रीदेवी के काटे नहीं कटते ये दिन रात सॉग का लुक ध्यान आ गया था। जाह्नवी के इस आउटफिट को अर्पिता मेहरा ने डिजाइन किया था। - जाह्नवी ने एक शादी समारोह में भी साड़ी में नजर आई थीं। उन्होंने डबल शेडेड ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी। ये बंधेज की साड़ी थी। इसमें उन्होंने प्लेन जूड़े और लाइट मेकअप के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया था।

jhanvi took award behalf of her mother

- 65वें नेशनल फिल्म अवार्ड के दौरान भी अपनी मां का अवार्ड रिसीव करने के दौरान जाह्नवी ने ट्रैडिशनल सिल्क की साड़ी पहनी थी और खास बात यह है कि ये साड़ी उनकी मां श्रीदेवी की ही थी। - श्रीदेवी को मिलने वाले बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड को रिसीव करने के दौरान भी जाह्नवी ट्रैडिशनल अवतार में नजर आईं थी। दरअसल उनकी मां श्रीदेवी को सिल्क की साड़ियां बहुत पसंद थीं। इसलिए उन्होंने अवार्ड सेरेमनी पिंक कलर की सिल्क की साड़ी पहनी थी।