
घर में रखें इस प्रकार का नारियल, लक्ष्मी जी की कृपा से होगा धन लाभ
नई दिल्ली। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में नारियल यानी कि श्रीफल रखना बहुत शुभ माना जाता है। श्रीफल रखने को लेकर कहा जाता है की इससे हमेशा घर में लक्ष्मी जी वास होता है। नारियल को श्रीफल कहे जाने के पीछे मान्यता है कि इसमें श्री का अर्थ लक्ष्मी है और इसे देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु का फल कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि नारियल को कभी भी महिलाएं नहीं तोड़ती हैं इसे केवल पुरूष ही तोड़ सकते हैं।
1.वेदों में कहा गया है कि नारियल में त्रिदेव का वास होता है और यह भगवान शंकर को बहुत प्रिय होता है इसलिए शिव पूजा में इसका इस्तेमाल करने से फायदा होता है।
2.नारियल में बनी तीन आंखों का संबंध भगवान शंकर के त्रिनेत्र के रूप में किया जाता है और अपने इष्ट देव को नारियल चढ़ाने वाले व्यक्ति को धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
3.श्रीफल खाना भी बहुत उपयोगी और लाभकारी माना गया है इसे खाने से शारीरिक दुर्बलता खत्म होती है और साथ ही पूजन विधि में उपयोग करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है।
4.किसी भी प्रकार का पूजन कार्य बिना नारियल का इस्तेमाल किए अधूरा माना जाता है परंतु महिलाओं द्वारा इसे फोड़ना अशुभ होता है।
5.नारियल के पानी से शिवलिंग का अभिषेक करना शास्त्रों में शुभ माना गया है इससे सुख, समृद्धि, सम्मान, उन्नति और सौभाग्य प्राप्त होता है।
6.श्रीफल को शगुन माना जाता है यह सौभाग्य का 'सूचक' है और इससे किसी के सम्मान स्वरूप भेंट किया जाता है। वहीं वैदिक अनुष्ठान और कर्मकांड में सूखे नारियल का उपयोग होता है।
7.जानकारों का मानना है कि घर में एकाक्षी नारियल रखना चाहिए क्योंकि यह बहुत ही चमत्कारी नारियल होता है और इससे अधिक लाभ प्राप्त होता है।
8.एकाक्षी नारियल के बारे में कहा जाता है कि यह बहुत ही दुर्लभ प्रकार का नारियल होता है जिसमें जटा के नीचे केवल एक बिंदु होता है तो वहीं अन्य आम नारियल में दो बिंदु होते हैं।
9.जिस भी घर में एकाक्षी नारियल होता है वहां देवी महालक्ष्मी का वास होता है और उनकी विशेष रूप से कृपा रहती है और रूपए पैसों की समस्या खत्म होती है।
10.एकाक्षी नारियल के प्रभाव से घर में मौजूद वास्तु दोष भी नष्ट होते हैं और परिवार के सदस्यों को हर कार्य में सफलता मिलती है।
Published on:
25 Feb 2019 11:43 am
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
