
मंगलवार को पूजा स्थान पर रख दें ये चीज, दुश्मन भी नहीं कर सकेगा आपका बाल भी बांका
नई दिल्ली। हनुमान जी को पराक्रम का देवता माना जाता है। उनकी आराधना करने से व्यक्ति साहसी और प्रभावशाली बनता है। जो लोग दुश्मनों या बुरी शक्तियों से परेशान रहते हैं उनके लिए बजरंगबली की पूजा सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है। अगर मंगलवार के दिन घर में एक विशेष यंत्र की स्थापना समेत कुछ अन्य उपाय किए जाए तो सारी समस्याएं हल हो सकती हैं।
1.पंडित दीनानाथ उपाध्याय के अनुसार मंगलवार के दिन हनुमान यंत्र की स्थापना करने से बजरंगबली की आप पर कृपा होगी। इससे आपके दुश्मन भी आप पर हावी नहीं हो पाएंगे।
2.आज शाम को हनुमान जी के मंदिर में सरसों के तेल का एक दीया जलाएं। इससे आपके बिगड़े हुए काम बन जाएंगे।
3.मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है। इससे बजरंगबली प्रसन्न होते हैं। साथ ही आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
4.आज के दिन सुबह स्नान के बाद पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने और सात बार परिक्रमा करने से व्यक्ति की कुंडली में मौजूद दोष दूर होते हैं। अगर पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीया रखा जाए तो इससे आपके जीवन में आ रही परेशानियां दूर होंगी।
5.मंगलवार को पूर्व दिशा की ओर बैठकर लाल चंदन की माला से श्रीराम का नाम जपें। ये प्रक्रिया 108 बार करें। ऐसा करने से आपका भाग्य तेज होगा।
6.जिनकी कुंडली में मंगल दोष है उन्हें मंगलवार के दिन लाल मसूर की दाल और लाल मूंगा रत्न दान करना चाहिए। इससे मंगल ग्रह का नकारात्मक प्रभाव कम होता है।
7.मांगलिक दोष से छुटकारा पाने के लिए आप उज्जैन में बने महामंग्लेश्वर में पूजा करा सकते हैं। मान्यता है यहां एक बार पूजा कराने से मंगल ग्रह का नकारात्मक प्रभाव कम हो जाता है।
8.बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार के दिन उन्हें चमेली के तेल में पीला सिंदूर मिलाकर लगाएं। इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
9.मंगलवार के दिन हनुमान जी के किसी मंदिर में एक नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर रखें। इससे धन की प्राप्ति होगी।
10.हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं। ऐसा करने से घर में समृद्धि और खुशहाली आती है।
Published on:
26 Mar 2019 12:24 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
