25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर आपके अंगूठे में भी बनें ये निशान तो जान लें क्या बनेंगे आप

अंगूठे पर बने निशान से दूसरों के स्वभाव के बारे में बताया जा सकता है

2 min read
Google source verification
thumb impression

अगर आपके अंगूठे में भी बनें ये निशान तो जान लें क्या बनेंगे आप

नई दिल्ली। यूं तो सभी के अंगूठे पर कोई न कोई निशान बना रहता है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार ज्यादातर लोगों के हाथों में चक्र और शंख के निशान बने होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है ज्योतिष विद्या में इनके अलावा भी कुछ और निशान पाए जाते हैं, जिनके अंगूठे में होने से व्यकि की किस्मत तय होती है। तो कौन-से हैं वो निशान और क्या है इनके मतलब, आइए जानते हैं।

1.जिन लोगों के अंगूठे में तंबू के आकार का घुमाव निशान बना होता है ऐसे लोग जीवन में बहुत प्रैक्टिकल होते हैं। इन्हें लोगों से उलझना पसंद नहीं होता है। ये परिस्थितियों का अंदाजा बहुत अच्छे से लगा लेते हैं। अंग्रेजी में इसे आर्च पैटर्न कहते हैं।

2.जिन लोगों के अंगूठे में छल्ले का निशान बना होता है ऐसे लोग बहुत दृढ़निश्चयी होते हैं। ये जो भी ठान लेते हैं वो करके ही दम लेते हैं। अंग्रेजी में इस पैटन को प्रेस वोर्ल कहते हैं।

3.अगर किसी व्यक्ति के अंगूठे में डबल लूप यानि दोहरे गांठ वाला निशान हो तो ऐसे लोग एक नंबर के झूठे होते हैं। ये भरोसे के बिल्कुल लायक नहीं होते हैं। कई लोग तो इतने शातिर होते हैं कि अपना मतलब निकालने के लिए किसी को भी बलि का बकरा बना सकते हैं। ऐसे लोग अपराधी प्रवृत्ति के भी होते हैं।

4.जिन लोगों के अंगूठे में चक्राकार छल्ले बने होते हैं, जिसे स्पाइरल वोर्ल पैटर्न कहते हैं। ऐसे लोग बेफिक्र स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग बहुत महत्वकांक्षी भी होते हैं। ये अपने सपनों को पूरा करने की भरपूर कोशिश करते हैं। इसके अलावा ये लोग बहुत भावुक स्वभाव के भी होते हैं।

5.जिन लोगों के अंगूठे में द पिकॉक आई यानि मोर की आंख का निशान बना होता है ऐसे लोग बहुत होशियार होते हैं। ये अपनी दिमागी ताकत से किसी को भी मात दे सकते हैं। ये काफी प्रगतिशील स्वभाव के होते हैं इसलिए उनकी लाइफ स्टाइल भी दूसरों से हटकर होती है। ऐसे लोग क्रिएटिव क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं।

6.जिन लोगों के अंगूठे में कॉम्पोजिट पैटर्न यानि यौगिक चिन्हृ होता है, वे लोग हर परिस्थिति में खुद को अच्छे से एडजस्ट कर लेते हैं। इनका स्वभाव मिलनसार होता है। इसलिए ये लोग किसी से भी दोस्ती कर लेते हैं और अच्छे से घुल-मिल जाते हैं।

7.जिन लोगों के अंगूठे में अर्धव्यास का निशान होता है, जिसे रैडियल लूप पैटर्न भी कहते हैं। ऐसे लोग एवरेज होते हैं। ये चिन्हृ ज्यादातर लोगों में पाया जाता है। ऐसे लोग गुस्से में भी शांत रहना जानते हैं। ऐसे लोग अच्छे माता—पिता एवं कर्मचारी बनते हैं।

8.जिन लोगों के अंगूठे पर सकेंद्रित चिन्ह् होता है द कॉसेंट्रिक पैटर्न। ऐसे लोग बहुत बुद्धिमान एवं लगनशील होते हैं। इनका व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली होता है। ये बहुत मेहनती भी होते हैं। ये अपनी लगन एवं निष्ठा से कठिन कामों में भी सफलता हासिल करते हैं।

9.जिन व्यक्तियों के हाथों के अंगूठे में इंम्प्लोडिंग वोर्ल पैटर्न यानि वृहद एवं घुमावदार शंख का निशान होता है ऐसे लोग मल्टी टास्कर होते हैं। ये एक साथ कई कामों को कर सकते हैं। ये अपने इस स्वभाव के चलते एक अच्छे बिजनेसमैन साबित होते हैं।