
love life
भोपाल। हर किसी को अपने जीवन में किसी न किसी से प्यार जरूर होता है। प्यार एक गहरा और खुशनुमा एहसास है। जब किसी से प्यार होने लगता है तो रिश्ते की शुरुवात में हम अक्सर सिर्फ सकारात्मक चीज़ें ही देखते हैं, और सातवे आसमान में महसूस करते हैं। ये एहसास इतना गहरा होता है की यदि हमें उस व्यक्ति से बदले में उतना ही प्यार न मिले तो काफी दुःख पहुंचता है। ये बात भी सच है कि प्यार कब और किससे हो जाए इस बारे में किसी को कुछ भी नहीं पता होता है लेकिन जीवन में प्यार आपको कितनी बार होता है ये आपको ग्रहों की चाल को देखकर बताया जा सकता है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा से जानिए कि आपको अपने जीवन में कितनी बार प्यार हो सकता है....
मेष राशि
मेष राशि के लोग एक ही बार किसी के प्यार में पड़ते हैं लेकिन अगर इन्हें धोखा मिल जाए तो यह सच्चे की प्यार की तलाश नहीं छोड़ते।
वृषभ राशि
इस राशि के लोग अपनी पूरी लाइफ में कम से कम दो बार तो जरूर प्यार करते हैं। हालांकि हर बार यह सच्चा प्यार ही करते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक कम से कम 4 बार तो जरूर प्यार करते हैं वो भी बड़ी आसानी से। दरअसल, इस राशि के लोग जल्दी रिलेशनशिप से बोर हो जाते हैं, जिसके कारण इन्हें दोबारा प्यार हो जाता है।
कर्क राशि
आप उन लोगों में से है जो परफेक्ट लव लाइफ के लिए आए दिन सपने देखते हैं। आपकी यही अपेक्षाए रिश्ता टूटने की वजह बनती है, जिसके कारण आप दूसरा प्यार ढूंढने लग जाते है।
सिंह राशि
पहली बार प्यार सफल न होने के कारण इस राशि के लोग भी दूसरी बार इस प्रेम कर बैठते हैं। हालांकि अगली बार यह बेहद सोच-समझकर फैसला लेते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग सिर्फ एक बार ही प्यार करते हैं और वो भी इस शर्त पर की उनकी एम्बिशन बीच में ना आए।
तुला राशि
इस राशि के लोग कम से कम 3 बार प्यार करते हैं और हर बार इन्हें कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है।
वृश्चिक राशि
यह लोग थोड़े स्वार्थी किस्म के होते हैं। इस राशि के लोग दो बार प्यार में असफल होते हैं और फिर यह लोग थोड़ा प्रोक्टिकल होकर चलते हैं।
धनु राशि
प्यार का नया-नया अहसास धनु राशि के लोगों को बहुत अच्चा लगता है। इसी वजह से यह लोग 5 बार प्यार कर बैठते हैं। शुरुआत में आपको सब अच्छा लगता है लेकिन जैसे-जैसे रिश्ते में गंभीरता आने लगती है आप पीछे हट जाते हैं।
मकर राशि
आप अपने काम को लेकर जितने ज्यादा एम्बियंस हैं, उतने ही ज्यादा अपने रिलेशनशिप को लेकर भी हैं। अगर आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिल जाए जिसके साथ आप अपना सारा जीवन व्यतीत कर सकते हैं तो आप उसके लिए कुछ भी कर गुजरेंगे।
कुंभ राशि
सपनों में जीने के कारण इस राशि के लोग अपनी रिलेशनशिप को खुद खराब कर लेते हैं। आप अपने जीवन में एक ही बार प्यार करते हैं और उसे ही फेयरी टेल की तरह डील करते हैं।
मीन राशि
अजादी और प्यार को लेकर आप हमेशा कंफ्यूज हो जाते हैं और इसी के चक्कर में आप कई बार प्यार कर बैठते हैं। हालांकि मनचाहा पार्टनर मिलने के बाद आप उसके लिए पूरी तरह ईमानदार रहते हैं।
Published on:
21 Nov 2018 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
