17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑफिस या घर के एक कोने में रख दें लाल रंग की कोई भी चीज, होंगे ये 10 फायदे

लव लाइफ को मजबूत करने के लिए बेडरूम में रखें लाल रंग के फूल लाल रंग का धागा या ब्रेसलेट पहनने से तेज हो सकती है किस्मत

2 min read
Google source verification

image

Soma Roy

Jun 11, 2019

feng sui red color

ऑफिस या घर के एक कोने में रख दें लाल रंग की कोई भी चीज, होंगे ये 10 फायदे

नई दिल्ली। लाल रंग को तेज का प्रतीक माना जाता है। तभी पराक्रम को दिखाने के लिए लाल कलर का इस्तेमाल होता है। हिंदू धर्म में लाल रंग का विशेष महत्व होता है। तभी पूजन से लेकर शादी, मुंडन आदि शुभ कार्यों में लाल रंग का प्रयोग किया जाता है। इसी तरह फेंगशुई में लाल रंग को ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। अगर आप भी अपनी किस्मत को चमकाना चाहते हैं तो ऐसे इसका प्रयोग करें।

1.फेंगशुई के मुताबिक लाल रंग पॉजिटिव एनर्जी देता है। इसे अपने आस-पास रखने से व्यक्ति का मन खुश रहता है। साथ ही उसे कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है।

2.लाल रंग शौर्य और प्रसिद्धि का प्रतीक है। यह दक्षिण दिशा का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए ऑफिस या घर के किसी कोने में लाल रंग की चीजें रखने से तरक्की होती है। वहां सकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है।

3.जो लोग अपनी किस्मत को चमकाना चाहते हैं उन्हें लॉफिंग बुद्धा या कोई भी दूसरे फेंगशुई आइटम में लाल रंग का एक रिबन लपेटकर रखना चाहिए। ऐसा करने से गुड लक बढ़ेगा।

शरीर को बनाना है ताकतवर तो रोजाना खाने के बाद खाएं ये पत्तियां

4.अगर परिवार के लोगों की आपस में नहीं बनती है तो घर के हर कमरे में कम से कम एक शुद्ध और स्पष्ट लाल रंग की चंदन की लकड़ी रख दें। इसकी महक से घर में सकारात्मकता बढ़ेगी।

5.परिवार में खुशहाली लाने और धन-धान्य की वृद्धि के लिए घर के दक्षिण पश्चिम या उत्तर पूर्व दिशा में लाल रंग का लाकर रख दें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

6.बिजनेस में सफलता पाने के लिए ऑफिस में अपने फोन, फैक्स मशीन या मेज लाल रंग की रखें। इससे आपकी तरक्की होगी।

7.प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए ड्राइंग रूम के दक्षिण पश्चिम कोने में लाल रंग के फूल रखें। आप चाहे तो इन्हें अपने बेडरूम में भी रख सकते हैं।

8.अगर आपको मेहनत करते के बावजूद क्रेडिट नहीं मिलता है तो आप ऑफिस में जहां बैठते हैं वहां दक्षिण दिशा में एक जलता हुआ लैम्प लगाएं। आप चाहे तो उस जगह बैम्बू ट्री भी रख सकते हैं।

9.भाग्य को मजबूत करने के लिए अपने दाहिने हाथ में लाल रंग का धागा बांधे या लाल रंग की ब्रेसलेट पहनें। इससे आपको सकारात्मक एनर्जी मिलेगी।

10.दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अपनी जेब में लाल रंग का रुमाल रखें या लाल रंग के कपड़े पहनें। इससे आपका आकर्षण बढ़ेगा।