2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शारीरिक कमजोरी को चुटकियों में दूर कर देता है ये तेल, पुरुषों के लिए है सबसे ज्यादा फायदेमंद

जोंक के तेल में कई पोषक तत्व होते हैं, ये बुढ़ापे के असर को कम करने में मदद करता है।

2 min read
Google source verification
leech oil

शारीरिक कमजोरी को चुटकियों में दूर कर देता है ये तेल, पुरुषों के लिए है सबसे ज्यादा फायदेमंद

नई दिल्ली। यूं तो किसी के शरीर में जोंक चिपक जाए तो पूरा खून चूस लेता है, लेकिन क्या आपको पता है इसी जोंक का तेल आपको ताकतवर भी बना सकता है। ये शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ बालों को काला और घना बनाने का भी काम करता है। इसके और भी कई फायदे हैं।

1.जोंक के तेल में नाइट्रिक ऑक्साइड नामक तत्व पाया जात है। ये रक्त प्रवाह को बढ़ाने का काम करता है। इसके तेल से मालिश करने पर शारीरिक ताकत बढ़ती है। ये पुरुषों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इससे मसल्स स्ट्रांग होते हैं।

2.जोंक के तेल में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। इसलिए ये घाव को भरने का काम करता है।

3.इस तेल में हिस्टामाइन नामक तत्व पाया जाता है जो नई कोशिकाओं के विकास में मदद करता है। इससे चोट जल्दी ठीक हो जाती है।

4.जोंक के तेल में हिरणुद्दीन और हिस्टामाइन नामक तत्व पाए जाते हैं। ये सेल्स को बनाने में मदद करते हैं। इसके चलते स्किन की टाइटनेस बनी रहती है। इससे कील—मुंहासों से छुटकारा मिलता है।

5.आजकल ज्यादातर लोग बालों की समस्या से जूझ रहे हैं। इसका कारण अशुद्ध रक्त या बैक्टीरया का पनपना है। इससे छुटकारा पाने के लिए जोंक का तेल बहुत फायदेमंद है क्योंकि ये खराब रक्त को हटाने का काम करता है।

6.जोंक का तेल इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। क्योंकि जोंक में हिस्टामाइन नामक पदार्थ पाया जाता है। ये जोंक की लार के अंदर होता है। इसके तेल का प्रयोग करने से व्यक्ति के मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी और गर्भाशय को लाभ होता है।

7.जोंक का तेल इस्तेमाल करने से खून साफ होता है। साथ ही इसका सर्कुलेशन अच्छा होता है। जिसकी वजह से बुढ़ापा लोगों को छू भी नहीं सकता है।

9.जोंक का तेल इस्तेमाल करने से सूजन में भी लाभ होता है। ये मसल्स का खिंचाव दूर करने में मददगार साबित होता है। जिससे दर्द कम होता है।

10.जोंक का तेल माइग्रेन, कार्डियोवैस्कुलर मुद्दों, चक्कर आना, श्वसन संबंधी समस्यों को खत्म करने में भी मदद करता है।