
नहाते समय हल्दी समेत पानी में डाल लें इनमें से कोई भी एक चीज, टल जाएगा बुरा वक्त
नई दिल्ली। हिंदू शास्त्रों के अनुसार सुबह जल्दी स्नान करने से न सिर्फ तन की शुद्धि होती है बल्कि ये नकारात्मकताओं से भी छुटकारा दिलाता है। सिर से पानी डालकर नहाने पर व्यक्ति पर ईश्वर की कृपा होती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक नहाते समय पानी में कुछ खास चीजें मिलाकर स्नान करने से बुरे वक्त के प्रभाव से भी बचा जा सकता है।
1.पंडित रवि दुबे के अनुसार गुरुवार के दिन पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर नहाने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं। इससे आपको मान-सम्मान मिलेगा। साथ ही घर में खुशहाली आएगी।
2.जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है, उन्हें सोने की वस्तु पानी में डालकर नहाना चाहिए। ऐसा करने से गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होगी।
3.जो लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं उन्हें नहाने के पानी में थोड़ी-सी चीनी डालनी चाहिए। ऐसा करने से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही धन की प्राप्ति होगी।
4.अगर आपको मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिलती है तो रविवार के दिन पानी में थोड़ा गुड़ डालकर नहाएं। इससे सूर्य देव प्रसन्न होंगे। ऐसा नियमित रूप से करने पर आपको मान-सम्मान मिलने लगेगा।
5.बुध ग्रह को तेज करने के लिए पानी में थोड़ा केवड़ा डाल लें। आप चाहे तो इसमें हरी धनिया में डाल सकते हैं। इससे आपकी बुद्धि तेज होगी।
6.जिन लोगों के बोलने के अंदाज के चलते लोगों से बन नहीं पाती है। उन्हें अक्सर अपमानित होना पड़ता है। तो उन्हें नहाने के पानी में थोड़ शहद मिलाकर स्नान करना चाहिए। इससे वाणी में मधुरता आएगी।
7.किस्मत को तेज बनाने के लिए नहाने के पानी में राई या इसके पत्ते डाल लें। इससे आपको हर काम में सफलता मिलेगी।
8.चांदी का कोई छल्ला या सिक्का पानी में डालकर नहाने से व्यक्ति का चंद्र ग्रह मजबूत होता है। इससे दिमाग शांत रहेगा। साथ ही बेचैनी और घरबराहट की समस्या भी दूर होगी।
9.धनवान बनने के लिए नहाने के पानी में थोड़ा-सा इत्र डाल लें। इससे मां लक्ष्मी की आप पर कृपा होगी। इससे आय के स्त्रोत बढ़ेंगे।
10.नहाते समय पानी में तांबे का छल्ला डालकर स्नान करने से सूर्य ग्रह का प्रभाव बढ़ता है। इससे भविष्य में आने वाली मुसीबतों से छुटकारा मिलता है।
Published on:
29 Apr 2019 02:53 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
