
ये है इंडिया की 10 श्रापित जगह यहां जाने से आज भी कतराते हैं लोग
नई दिल्ली। इंडिया में कई ऐसी रहस्यमयी जगह हैं जो लोगों के समझ से परे हैं। इन जगहों को शापित माना गया है। लोगों के मुताबिक ऐसी जगहों पर जाना खतरे से खाली नहीं है। तो कौन-सी है वो खौफनाक जगह आइए जानते हैं।
1.जैसलमेर से करीब 18 किलोमीटर दूर स्थित कुलधारा गांव को शापित माना जाता है। कहते हैं इस गांव में पालीवाल ब्राह्मण रहा करते थे। उनकी एक लड़की पर दीवान की गंदी नजर थी और उसे पाने के लिए दीवान मनमाना बर्ताव कर रहा था। इस डर से गांव वालों ने अपना बसेरा छोड़ दिया, लेकिन श्राप दिया कि ये गांव कभी बसेगा नहीं। तब से इस जगह अनहोनियां होती रहती हैं।
2.जैतपुर में स्थित बाजीराव मस्तानी का किला भी श्रापित है। इस किले को शनिवार बाडा के नाम से भी जाना जाता है। कहते इस किले में पेशवा नारायण राव को सुमेर सिंह को मारा था। मरते समय नारायण राव चिल्ला रहे थे। कहा जाता है कि नारायण की चीखने की आवाज आज भी किले में आती है।
3.राजस्थान के बाडमेर जिले में स्थित किराडू मंदिर को बहुत खतरनाक माना जाता है। बताया जाता है कई साल पहले यहां एक तपस्वी आए थे। उनके साथ उनके शिष्य भी आए थे। एक बार उनके भ्रमण पर जाने पर उनके शिष्य बीमार हो गए, लेकिन गांव वालों ने कोई मदद नहीं की। गुरू के लौटकर ऐसी हालत देखने पर वे गांव वालों पर क्रोधित हो गए, क्योंकि किसी ने उनके शिष्यों की मदद नहीं की। ऐसे में उन्होंने गांव वालों को पत्थर का बन जाने का श्राप दे दिया था। माना जाता है कि आज भी जो लोग शाम को इस गांव में जाते हैं वो पत्थर के बन जाते हैं।
4.जयपुर में स्थित भानगढ़ का किला भी श्रापित कहलाता है। कहते हैं इस किले पर एक तांत्रिक का श्राप है। यहां रात में अजीबो-गरीब घटनाएं होती हैं। सुबह के समय यहां सिंदूर और नींबू भी मिलता है। इसके चलते रात के समय यहां जाने पर सख्त पाबंदी है।
5.रांची से 18 किलोमीटर दूर पिठौरिया गांव में राजा जगतपाल सिंह का किला है। इस किले को शापित माना जाता है। कहते हैं राजा जगतपाल ने क्रांतिकारी ठाकुर विश्वनाथ नाथ शाहदेव के खिलाफ अंग्रेजों का पक्ष लेते हुए गवाही दी थी जिससे क्रांतिकारी विश्वनाथ नाथ शाहदेव को मौत की सजा मिली। मरते हुए शाहदेव ने श्राप दिया था कि यहां हमेशा बिजली गिरती रहेगी और ये किला वीरान रहेगा। तब से यहां अक्सर बिजली गिरती है।
6.दार्जलिंग कुर्सियांग नामक एक हिल स्टेशन है। ये भी श्रापित जगहों की लिस्ट में शामिल है। बताया जाता है कि यहां रात के समय एक सिर कटा हुआ शख्स दिखाई देता है।
7.महाराष्ट्र के लातूर जिले में स्थित हारांगुलल गांव में करीब 15वीं सदी से जादू-टोने जैसी तांत्रिक क्रियाएं होती आई है। माना जाता है कि यहां डायन का साया है। इसलिए रात के समय कोई घर से बाहर नहीं निकलता है।
8.मध्यप्रदेश के पोहरी कस्बे में करीब 2100 साल पुराना वीर खंडेराव का एक किला है। लोगों का कहना है कि हर रात इस किले से घुंघरुओं की आवाजें आती हैं। इसलिए शाम ढ़लने के बाद लोग इस किले के आस-पास भी नहीं फटकते हैं।
9.उत्तराखंड में एक कुंड है जिसका नाम रूपकुंड है। यहां आपको चारो-तरफ नर कंकाल दिखाई देंगे। ये कंकाल कहां से आए ये कोई नहीं जानता है। यहां तक कि वैज्ञानिक भी इसका राज नहीं सुलझा सके हैं।
10.मध्यप्रदेश के देवास जिले के गांव गंधर्वपुरी को शापित गांव माना जाता है। बताया जाता है कि सदियों पहले यहां के राजा गंधर्वसेन के श्राप से पूरा गांव पत्थर का बन गया था। जो कि बाद में एक धलभरी आंधी चलने के बाद पूरा जमीन के अंदर दफन हो गया।
Published on:
15 Sept 2018 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
